रास्ते में ही फंसा रह गया दमकल वाहन

बिजली के तारों के आपस में टकराने से निकली चिनगारी से लगी आग अकोढ़ीगोला : बराढ़ी गांव के बधार में गुरुवार की दोपहर में गेहूं के खेत में आग लग गयी, जिसमें करीब 21 बीघे में लगी गेहूं की फसल जल गयी. आग की स्थिति काफी भयावह थी. आग गांव की ओर फैल रहा था. […]

बिजली के तारों के आपस में टकराने से निकली चिनगारी से लगी आग
अकोढ़ीगोला : बराढ़ी गांव के बधार में गुरुवार की दोपहर में गेहूं के खेत में आग लग गयी, जिसमें करीब 21 बीघे में लगी गेहूं की फसल जल गयी. आग की स्थिति काफी भयावह थी. आग गांव की ओर फैल रहा था. ग्रामीण आग को बुझाने के प्रयास में जुटे थे, पर बेकाबू हो रही थी.
आग नहर के इस पार से दूसरी छोर स्थित चाट के समीप जाकर मद्धिम पड़ने लगी. तब तक किसानों की गाढ़ी कमाई बरबाद हो चुकी थी. सूचना पर दमकल की एक गाड़ी गांव में पहुंची, लेकिन रास्ते में फंस कर रह गयी. नहर के किनारे बिजली के तारों के आपस में टकराने से निकली चिनगारी से आग लगी. किसानों के अनुसार 21 बीघे में खड़ी गेहूं की फसल जल गयी.
जिसमें किसान मुन्ना सिंह का तीन बीघा, जितेंद्र सिंह का डेढ़ बीघा, जगदेव प्रजापति का दो बीघा, रामायाण सिंह का ढाई बीघा, रामशीष राम डेढ़ बीघा, संजय प्रजापति का एक बीघा, रामवतार राम का दो बीघा, राम दयाल का दो बीघा, रामाधार प्रजापति का तेरह कट्ठा, जितेंद्र पासवान का 15 कट्ठा, रघुनी प्रजापति का चार कट्ठा, मुकेश पासवान का आठ कट्ठा व राजेंद्र सिंह का एक बीघे की गेहूं की फसल जल गयी. मौके पर पहुंचे सीओ विकास कुमार ने नुकसान की जानकारी ली. मुआवजे के लिए रिपोर्ट बनाकर जिला आपदा प्रबंधन को भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >