काराकाट में युवक की गोली मार कर हत्या

काराकाट : रोहतास जिले के काराकाट के नान्हो-कर्मा रोड पर कर्मा गांव के पश्चिम करीब एक किलोमीटर की दूरी पर अपराधियों ने मंगलवार की देर रात एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी. युवक काराकाट थाना क्षेत्र के मोथा गांव के रामायण साह का 30 वर्षीय बेटा विक्की साह बताया जाता है. काराकाट […]

काराकाट : रोहतास जिले के काराकाट के नान्हो-कर्मा रोड पर कर्मा गांव के पश्चिम करीब एक किलोमीटर की दूरी पर अपराधियों ने मंगलवार की देर रात एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी. युवक काराकाट थाना क्षेत्र के मोथा गांव के रामायण साह का 30 वर्षीय बेटा विक्की साह बताया जाता है.

काराकाट थानाध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा गया है. मृतक विक्की भी अपराधी किस्म का युवक था. काराकाट सहित कई थानों में उसके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं. थानाध्यक्ष के मुताबिक, काराकाट थाने में उसके विरुद्ध दो आपराधिक मामले दर्ज हैं. वर्ष 2012 में शराब व्यवसायी चिल्हा गांव निवासी मनोज सिंह की हत्या में वह नामजद आरोपित था. वहीं, एक अन्य आपराधिक मामले में भी उसकी संलिप्तता रही थी. इसके अलावा अन्य

काराकाट में युवक…

थानों में दर्ज मामलों की भी जानकारी ली जा रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि संभवत: उसके साथी अपराधियों ने ही इस घटना को अंजाम दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >