धर्मशाला चौक से शराब बेचते पुिलस के हत्थे चढ़े दो धंधेबाज

सासाराम नगर : शहर के धर्मशाला चौक से शराब बेचते दो धंधेबाजों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उनके बाइक की डिक्की से 50 पाउच देशी शराब बरामद की गयी है. प्रभारी थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि धंधेबाजों की पहचान बौलिया निवासी राजेश सोनकर और गौरक्षणी निवासी सूरज तिवारी के रूप में हुई है. […]

सासाराम नगर : शहर के धर्मशाला चौक से शराब बेचते दो धंधेबाजों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उनके बाइक की डिक्की से 50 पाउच देशी शराब बरामद की गयी है. प्रभारी थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि धंधेबाजों की पहचान बौलिया निवासी राजेश सोनकर और गौरक्षणी निवासी सूरज तिवारी के रूप में हुई है. पूछताछ में दोनों धंधेबाजों ने बताया कि पिछले पांच महीने वे शराब बेचने का धंधा करते हैं. ग्राहकों के ऑर्डर पर शराब उन तक पहुंचाते हैं. उधर, पुलिस ने शराब पी रहे तीन शराबियों को भी गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि राजेश सोनकर शराब बेचने के मामले में पहले भी जेल जा चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >