सासाराम सदर : उत्पाद विभाग की टीम ने खुफिया इनपुट्स पर सोमवार को शहर के चूना-भट्ठा बौलिया से बड़ी मात्रा में शराब बरामद की. सहायक उत्पाद आयुक्त महेश्वर दत्त मिश्रा ने बताया कि सूचना मिली कि चूना-भट्ठा स्थित हरिजन टोली में शराब बेची जा रही है. उत्पाद निरीक्षक रंजन प्रसाद के नेतृत्व में छापेमारी कर झारखंड निर्मित 750 पाउच देशी शराब बरामद की गयी. पूर्व में कई बार इस टोले से शराब की बरामदगी व धंधेबाजों की गिरफ्तारी हुई है. सूत्रों के अनुसार इस धंधे में एक महिला जनप्रतिनिधि व उसके बेटे की संलिप्तता सामने आ रही है. मामले की जांच की जा रही है. टीम में उत्पाद निरीक्षक फैयाज अहमद, अवर निरीक्षक प्रकाश कुमार, संतन प्रसाद, सैप बल व उत्पाद पुलिस थे.
भट्ठे से देशी शराब बरामद
सासाराम सदर : उत्पाद विभाग की टीम ने खुफिया इनपुट्स पर सोमवार को शहर के चूना-भट्ठा बौलिया से बड़ी मात्रा में शराब बरामद की. सहायक उत्पाद आयुक्त महेश्वर दत्त मिश्रा ने बताया कि सूचना मिली कि चूना-भट्ठा स्थित हरिजन टोली में शराब बेची जा रही है. उत्पाद निरीक्षक रंजन प्रसाद के नेतृत्व में छापेमारी कर […]
