''छात्र नेताओं को अनुशासन पर देना होगा ध्यान''

दिनारा(रोहतास ) : युवा साथियों को उतावलेपन की राजनीति नहीं करनी चाहिए. छात्र नेताओं को सबसे ज्यादा ध्यान अनुशासन पर देना होगा, तभी भविष्य में आगे बढ़ पाएंगे. उक्त बातें प्रदेश अध्यक्ष छात्र राजद आकाश यादव ने शनिवार को राम बचन पांडेय के मील में आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए कहीं. उन्होने कहा […]

दिनारा(रोहतास ) : युवा साथियों को उतावलेपन की राजनीति नहीं करनी चाहिए. छात्र नेताओं को सबसे ज्यादा ध्यान अनुशासन पर देना होगा, तभी भविष्य में आगे बढ़ पाएंगे. उक्त बातें प्रदेश अध्यक्ष छात्र राजद आकाश यादव ने शनिवार को राम बचन पांडेय के मील में आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए कहीं. उन्होने कहा कि छात्र राजद का संगठनात्मक चुनाव जल्द पूरा कर लिया जाएगा. उन्होने कहा कि बिना अनुमति के कोई भी छात्र नेता अपने गाड़ी पर पार्टी का झंडा या बोर्ड नहीं लगायेंगे

नहीं तो उसके विरूद्ध कानूनी कारवाई की जाएगी. राजद राज्य परिषद सदस्य राम बचन पांडेय ने युवा शक्ति से संगठित हो कर लालू, राबडी, तेज प्रताप एवं तेजस्वी यादव के हाथ को मजबूत करने का अह्वान किया. समारोह की अध्यक्षता जय प्रकाश पाल तथा संचालन वैभव यादव ने किया. मौके पर अजय कुश्वाहा, विजय यादव, विशाल यादव, सर्वजीत यादव, शैफ अली खान, भीम यादव, मनु यादव, अमीत यादव, विनय यादव, छोटू यादव, विपुल यादव, मनोज यादव, अनीष यादव, निशांक यादव सहित कई अन्य लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >