घर से भागे किशोर को परिवार से मिलाया

सासाराम नगर : गया-मुगलसराय रेल खंड के कुदरा स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन से बरामद किशोर को आरपीएफ ने उसके पिता को सौंप दिया. आरपीएफ निरीक्षक पंकज प्रकाश ने बताया कि शनिवार की शाम अपलाइन की बरवाडीह-मुगलसराय पैसेंजर ट्रेन से उक्त किशोर को बरामद किया गया. बरामद किशोर का नाम लातेहार (झारखंड) जिले के बभंडीह […]

सासाराम नगर : गया-मुगलसराय रेल खंड के कुदरा स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन से बरामद किशोर को आरपीएफ ने उसके पिता को सौंप दिया. आरपीएफ निरीक्षक पंकज प्रकाश ने बताया कि शनिवार की शाम अपलाइन की बरवाडीह-मुगलसराय पैसेंजर ट्रेन से उक्त किशोर को बरामद किया गया. बरामद किशोर का नाम लातेहार (झारखंड) जिले के बभंडीह गांव निवासी जर्मन पासवान का बेटा अमोस आनंद (10 वर्ष) है. पता चला है कि वह डांट पड़ने से नाराज होकर घर से भाग गया था व ट्रेन में सवार हो गया था.

डरे सहमे बच्चे को देख कर ट्रेन के यात्रियों ने आरपीएफ को सूचना दी. आरपीएफ ने बच्चे से पूछताछ की, तो उसने अपने पिता व परिवार के बारे में बताया. आरपीएफ के जवानों ने तुरंत उसके पिता से संपर्क किया. अमोस के पिता आरपीएफ के पास पहुंचे. जर्मन पासवान ने बच्चे के मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए आरपीएफ को धन्यवाद दिया.

डांट से गुस्सा होकर भागा था अमोस आनंद
पैसेंजर ट्रेन से आरपीएफ ने किया बरामद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >