पूर्व प्रमुख पर अपराधियों ने चलायी गोली, विरोध में सड़क पर उतरे लोग

करगहर : पूर्व प्रखंड प्रमुख व भाजपा के वरिष्ठ नेता विजेंद्र यादव पर मंगलवार को स्थानीय बाजार में भीड़-भाड़ वाले इलका सेमरी मोड़ के समीप बाइक सवार सशस्त्र अपराधियों ने गोली चला जानलेवा हमला किया. हालांकि, वे इस हमले में बाल-बाल बच गये. घटना के संबंध में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि रोजाना की […]

करगहर : पूर्व प्रखंड प्रमुख व भाजपा के वरिष्ठ नेता विजेंद्र यादव पर मंगलवार को स्थानीय बाजार में भीड़-भाड़ वाले इलका सेमरी मोड़ के समीप बाइक सवार सशस्त्र अपराधियों ने गोली चला जानलेवा हमला किया.
हालांकि, वे इस हमले में बाल-बाल बच गये. घटना के संबंध में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि रोजाना की तरह पूर्व प्रमुख सेमरी के समीप अपने मार्केट के बारमदे में अपने समर्थकों के साथ बैठ कर बात चित कर रहे थे. लेकिन वे ज्योंही, थाना के समीप स्थित अपने घर जाने के लिए उठे तभी एक युवक उनके समीप पहुंच कर बगल से उनके पेट में गोली मारना चाहा, लेकिन एका-एक उनकी हाथ की केहुनी गोली चलाने वाले युवक के हाथ से टकरा गया, जिससे गोली उनके पेट में न लग कर बगल से निकल गयी. उन्होंने कहा कि गोली चलाने वाला युवक दोनों हाथ में कट्टा लहराते हुए अपने साथी के पास दौड़ कर पहुंचा, जहां वह पहले से ही बाइक स्टार्ट करके खड़ा था. जिस पर बैठ कर दोनों कोचस की तरफ भाग खड़ा हुए उन्होंने कहा कि पुलिस अपराधियों की धड़-पकड़ के लिए छापेमारी कर रही है. घटना में शामिल अपराधी पुलिस से बच नहीं पायेंगे. पीड़ित के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
लेकिन, गोली से निकले बारुद छीटे से कुछ फोड़े उनके पेट में पड़ गये हैं. घटना के बाद आक्रोशित प्रमुख समर्थको व कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के अंचल मंत्री महेंद्र प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में सासाराम-चौसा पथ को जाम कर कर घटना के शामिल अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे. लोगों का कहना था कि वर्तमान सरकार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं. थानाध्यक्ष के इस बयान के बाद कि अपराधियों की गिरफ्तारी शीघ्र की जायेगी लोगों ने सड़क जाम को समाप्त किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >