सासाराम सदर : जिले में पंचायत उप चुनाव की परिणाम घोषित हुआ. जिले में कुल 12 प्रखंड व 68 पंचायतों में पंच व वार्ड पद के लिए चुनाव में पड़े वोटों की गिनती गुरूवार को संपन्न हुई. इस चुनाव के वोटिंग के परिणाम की घोषणा होते ही विजयी प्रत्याशियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. सदर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में पंच व वार्ड पद के लिए विजयी प्रत्याशी की घोषणा हुई.
इसमें गंसाडीह पंचायत के पंच उम्मीदवार कबूतरी देवी, वार्ड पद के उम्मीदवार सरिता देवी ने बाजी मारी. जबकि, सिकरियां पंचायत के पंच उम्मीदवार प्रीति देवी, वार्ड सदस्य के लिए मीना देवी आकासी पंचायत के पंच उम्मीदवार सुनीता देवी करूप पंचायत के पंच उम्मीदवार मीनता देवी रामपुर पंचायत के वार्ड सदस्य उम्मीदवार नथूनी ठाकूर करवंदिया पंचायत के उम्मीदवार साजिद अंसारी ने विजयी घोषित हुए. इस चुनाव में 44 प्रत्याशी र्निविरोध चूने गये. जिसमें 43 पंच व एक वार्ड सदस्य शामिल हैं. इधर बीडीओ राजू कुमार ने बताया कि पंच व वार्ड सदस्य के पद के लिए मतगणना शांति पूर्ण माहौल में संपन्न हुई. किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. उन्होंने कहा कि इस चुनाव के संपन्न होने के बाद भी चार पद रिक्त रह गये हैं.
इधर, शिवसागर पंच पद पर सिकरौर वार्ड एक से रीता देवी, वार्ड दो से सबीता देवी, पताढ़ी वार्ड आठ से कामेश्वर साह, कोनार वार्ड 14 से तेतरी देवी, रायपुर चोर वार्ड 12 से दुर्गावती देवी व सिलारी वार्ड 9 से दौलत देवी,रायपुर चोर वार्ड 12 से दुर्गावती देवी व सिलारी वार्ड नौ से हरिवंश खरवार जीते. वहीं सिकरौर वार्ड नौ से विजय कुमार पान्डेय व करूप वार्ड नम्बर नौ से माया देवी वार्ड सदस्य पद पर जीती. किसान भवन में गिनती हुई. जहां भारी संख्या में प्रत्याशियों सहित समर्थक उपस्थित थे.गिनती के दौरान निर्वाचन पदाधिकारी रंजीत कुमार सिंह तथा बीडीओ सुनील कुमार मौजूद थे.
करगहर : प्रखंड के छह पंचायतों में चार वार्ड सदस्य व चार पंच पद के लिए विगत 28 फरवरी को कराये गये चुनाव के मतों की गणना गुरुवार को सुबह आठ बजे से शुरू हुआ. बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी सैयद सरफराजुद्दीन अहमद ने बताया की भोखरी के वार्ड 11 से रेखा देवी, सेंदुआर के वार्ड 12 से मुरारी पासवान, बकसडा के वार्ड आठ से सुंदरी देवी, भोखरी के वार्ड एक से शहबाज हुसैन ने जीत हासिल की. पंच पद के लिए बड़हरी के वार्ड नाै से मंजू देवी, डुमरा वार्ड आठ से अविनाश कुमार सिंह, भोखरी के वार्ड सात से पूनम देवी, बसडिहा से सुनैना देवी विजय रही.
कोचस : कंजर पंचायत के पंच के लिए वार्ड नौ के सदस्य के उम्मीदवार मुन्ना देवी, अग्रसीडीहरा पंचायत के वार्ड एक से संतोष कुमार तिवारी हराया़ प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार सिन्हा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया.
अकोढ़ीगोला : निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ सुशील कुमार ने बताया कि तेतराढ के वार्ड छह से मुकेश कुमार, बिसेनी के वार्ड 14 में सीमा देवी व वार्ड पांच में पंच पद पर राजवंध राम, वार्ड सात में शांति देवी, बाघाखोह के वार्ड पांच में प्रभावती देवी ने जीत हासिल किया.
राजपुर : निर्वाची पदाधिकारी बीडीओ सेवक कुमार उपचुनाव में राजपुर वार्ड 10 से सतपाल सिंह, पंच के लिए राजनडीह के वार्ड सात में रेखा देवी, वरना में 13 से सावित्री देवी, वार्ड 14 से कलावती देवी निर्वाचित घोषित हुई. साथ ही पंच पद के लिए राजपुर के वार्ड 13 में मालती देवी, वरना में सात से लालसा देवी, नौ से चंद्रावती देवी, 10 से मीरा देवी, राजनडीह के वार्ड तीन से मूर्ति देवी, आठ में कुसूम देवी को निर्विरोध निर्वाचित किया गया.
तिलौथू : सरैया पंचायत के वार्ड पांच में धर्मदेव राम व केरपा में वार्ड छह के लिए रीना देवी ने जीत हासिल की. इसकी जानकारी बीडीओ सह चुनाव प्रभारी अरविंद कुमार ने दी है.
