खाना नहीं दिया, तो नक्सलियों ने युवक को मार दी गोली

सासाराम नगर : दरिगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत कैमूर पहाड़ी पर स्थित गोरेया गांव में खाना नहीं देने पर नक्सलियों ने युवक को गोली मार दी. युवक की घटनास्थल पर मौत हो गयी. मृतक जितेंद्र सिंह खरवार (18) बीए पार्ट वन का छात्र था. घटना बुधवार देर शाम की है. सूचना पर पहुंची पुलिस शव को […]

सासाराम नगर : दरिगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत कैमूर पहाड़ी पर स्थित गोरेया गांव में खाना नहीं देने पर नक्सलियों ने युवक को गोली मार दी. युवक की घटनास्थल पर मौत हो गयी. मृतक जितेंद्र सिंह खरवार (18) बीए पार्ट वन का छात्र था. घटना बुधवार देर शाम की है. सूचना पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले आयी.
मृतक के पिता ने बताया कि गीताघाट आश्रम स्थित जंगल में टीपीसी का हार्डकोर नक्सली अनिल कुशवाहा व अजय राजभर अपने दस्ते के साथ ठहरे थे. 28 फरवरी को अनिल ने मेरे बेटे से आठ आदमी का खाना मांगा था. उसने बोला था कि तीन दिन तक तुम को गांव से खाना ला कर पहुंचाना है. मेरा बेटा जब से होश संभाला है, कभी नक्सलियों का समर्थन नहीं किया.
जब कभी नक्सली किसी गांव के ईद-गिर्द ठहरते हैं ग्रामीणों से खाना लेकर उन तक पहुंचाया जाता है. नक्सलियों को खाना नहीं पहुंचाया गया. दो दिनों तक नक्सली जंगल में भूखे रहे. बुधवार की शाम करीब सात बजे नक्सली दस्ता गांव में प्रवेश कर गया. दरवाजे पर बैठे मेरे बेटे को पकड़ कर उसके सीने में गोली मार दिये. फफकते हुए पिता ने कहा जितेंद्र मेरा बड़ा बेटा था. आधुनिक सोच का था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >