रेल का लोहा चुराते चोर गिरफ्तार

सासाराम नगर : गया-मुगलसराय रेल खंड के कुम्हउ स्टेशन के समीप लोहा चुराते चोर को आरपीएफ के जवान रंगे हाथों गिरफ्तार की है. इस की जानकारी देते हुए आरपीएफ निरीक्षक पंकज प्रकाश ने बताया कि पकड़ा गया चोर सेराज अंसारी सैयदराजा उत्तर प्रदेश का रहनेवाला है. इसके पास से लगभग 50 किलो लोहा पकड़ा गया […]

सासाराम नगर : गया-मुगलसराय रेल खंड के कुम्हउ स्टेशन के समीप लोहा चुराते चोर को आरपीएफ के जवान रंगे हाथों गिरफ्तार की है. इस की जानकारी देते हुए आरपीएफ निरीक्षक पंकज प्रकाश ने बताया कि पकड़ा गया चोर सेराज अंसारी सैयदराजा उत्तर प्रदेश का रहनेवाला है. इसके पास से लगभग 50 किलो लोहा पकड़ा गया है. यह पूर्व में दो बार रेल सामग्री की चोरी के आरोप में पकड़ा गया था. गिरफ्तार चोर को अग्रेतर कार्रवाई के लिए गया भेज दिया गया.

एक साल में 11,690 पकड़े गये बेटिकट
वर्ष 2016 के जनवरी से दिसंबर तक आरपीएफ द्वारा चलाये गये टिकट चेकिंग अभियान में 11 हजार 690 यात्रियों को बिना टिकट के यात्रा करते पकड़ा गया. इनसे 28 लाख 98 हजार 517 रुपये जुर्माना वसूला गया. जुर्माना नहीं देने पर दो यात्रियों को जेल भेजा गया. इसी तरह विभिन्न रेलवे एक्ट में 1135 लोग पकड़े गये. जिनसे छह लाख 250 रुपये जुर्माना वसूला गया. जुर्माना नहीं देने वाले 81 यात्रियों को जेल भेजा गया, जबकि 87 लोग जमानत पर रिहा किये गये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >