महंदीगंज से शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

सासाराम : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महंदीगंज गांव में पुलिस व उत्पाद विभाग की संयुक्त कार्रवाई में देशी शराब के 12 सौ पाउच के साथ एक धंधेबाज को पकड़ा गया है. डीएसपी आलोक रंजन ने बताया कि डीएम के निर्देश पर मुफस्सिल थाना व उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम बना कारवाई की गयी. महदीगंज गांव […]

सासाराम : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महंदीगंज गांव में पुलिस व उत्पाद विभाग की संयुक्त कार्रवाई में देशी शराब के 12 सौ पाउच के साथ एक धंधेबाज को पकड़ा गया है. डीएसपी आलोक रंजन ने बताया कि डीएम के निर्देश पर मुफस्सिल थाना व उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम बना कारवाई की गयी. महदीगंज गांव स्थित एक मकान से झारखंड निर्मित देशी शराब से भरा छह बोरा बरामद किया गया. मौके से धंधेबाज सोनू कुमार पिता अशोक राम को पकड़ा गया. पूछताछ में धंधेबाज ने कई जानकारी दिया.

इसकी निशानदेही पर छापेमारी चल रही है. गिरफ्तार धंधेबाज को एक तस्कर द्वारा माल पहुंचाया जाता है. इसके अतिरिक्त शहर में कई अन्य धंधेबाजों को वहीं तस्कर शराब पहुंचाता है. तस्कर की पहचान हो गयी है. अभी उसके नाम का खुलासा नहीं किया जा सकता है. टीम में मुफस्सिल थानाध्यक्ष जगनिवास सिंह सहायक उत्पाद आयुक्त चंद्रकांत शाही पुलिस बल उत्पाद टीम व सैप जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >