मां सरस्वती की वंदना से माहौल हुआ भक्तिमय

वर दे वीणावादिनी वर दे से गूंजा शहर का कोना कोना सासाराम शहर : बसंत पंचमी के अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के अलावा कई मुहल्लों में भी ज्ञान की अधिष्ठात्री मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना की गयी. सरस्वती पूजा को लेकर छात्रों व युवाओं में खासा उत्साह देखा […]

वर दे वीणावादिनी वर दे से गूंजा शहर का कोना कोना
सासाराम शहर : बसंत पंचमी के अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के अलावा कई मुहल्लों में भी ज्ञान की अधिष्ठात्री मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना की गयी. सरस्वती पूजा को लेकर छात्रों व युवाओं में खासा उत्साह देखा गया.
छात्र अपने अपने विद्यालय में व युवा अपने अपने आवासीय परिसर या आसपास मंडप स्थापित कर मां सरस्वती की अाराधना किये. मां सरस्वती की पूजा को लेकर युवाओं में खासा उमंग रहा. वीणावादिनी की पूजा को लेकर बुधवार को दिन भर शहर में शंख ध्वनि, मां सरस्वती की वंदना, आरती आदि से माहौल भक्तिमय बना रहा. चौक-चौराहों पर युवा मां सरस्वती की पूजा में जुटे रहे. संध्या होते ही पूरा शहर रोशनी से जगमगा उठा. जगह-जगह पूजा कमेटियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की व्यवस्था की गयी थी. डीएक्स ग्रुप पूजा समिति के सदस्य सुनील राय, विकास, अमन, रोहन, अंकित, रौनक, आकाश, निलेश, सुभाष, शुभम, विवेक आदि ने बताया कि मां सरस्वती के पूजन से शिक्षा एवं विद्या में नयी ऊर्जा का संचार होता है. मां सरस्वती ज्ञान विवेक, कला व साहित्य की देवी हैं. इनकी आराधना का उद्देश्य सद्गुणों को बढ़ावा व सार्थक सृजन करना है. शहर के कोने-कोने में बज रहे आध्यात्मिक भजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया.
डेहरी >> वसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गयी. स्कूलों, कॉलेजों व कोचिंग संस्थानों में काफी उल्लास रहा. राष्ट्रीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डिलियां, रामारानी जैन बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सोन राइजि स्कूल, डेहरी हाइ स्कूल, जनता बालिका उच्च विद्यालय व संबिका पथ यूथ क्लब के प्राचार्य व अभिभावक का कहना था जीवन के हर क्षेत्र में विद्या की अपनी महत्ता है और आज के समय में ज्ञान के बिना सब अधूरा है. जिसके पास ज्ञान है उनके लिए कई क्षेत्र खुले होते है. वहीं, विद्यार्थियों का कहना था कि उनके द्वारा अपने लिए मां से ज्ञान का आशीर्वाद मांगा गया है. जिससे उनका जीवन सफल हो. सरस्वती पूजा के साथ वसंत ऋतु का भी आगमन हो गया. जिसे लेकर उपस्थित लोग एक-दूसरे को गुलाल भी लगाया.
करगहर >> सभी सरकारी व गैरसरकारी शिक्षण संस्थानों मे वैदिक मंत्रोचार के साथ मां सरस्वती की मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना की गयी. इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने साफ-सफाई रखने का संकल्प लिया. उच्चतर माध्यमिक हाइस्कूल करगहर, प्रोजेक्ट बालिका माध्यमिक उच्चतर विद्यालय, कन्या मध्य विद्यालय करगहर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बकसंडा, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खड़ारी, मध्य विद्यालय करगहर, एसके पब्लिक स्कूल करगहर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया.
कोचस >> बसंतोत्स्व सह गंगा पासवान हरिजन उच्च विद्यालय के संस्थापक गंगा पासवान की जयंती समारोह का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता पूर्व विद्यालय शिक्षक सह सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक रामप्रसाद सिंह ने की. संचालन विद्यालय शिक्षक सह सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक बरहुती कला डाॅ जयभगवान ‘विमल’ ने की. मौके पर प्रमुख रामाअशीष पासवान, रामनारायण सिंह, प्रो अशोक कुमार गुप्ता, रवींद्र कुमार, अजय कुमार, भूमि दानदाता प्रतिनिधि मदन पासवान , रामनिवास पासवान, रामाशंकर सिंह, प्रधानाध्यापक अवधेश नारायण द्विवेदी, जग्रन्नाथ पासवान, प्रभारी प्रधानाचार्य धनंजय कुमार सहित अन्य शामिल थे.
अकबरपुर >> पीपीसीएल मध्यमिकोत्तर हाइ स्कूल में स्कूल में पूजा अर्चना की गयी. साथ ही हाइ स्कूल अकबरपुर, बक्नोरा, समहुता, उचैला, कुशडीहर अादि में सरस्वती पूजा हुई.
नोखा : कई जगह सरस्वती पूजा पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गयी. बरांव, मेयारी बाजार, नोनसारी, धर्मपुरा आदि गांवों में सरस्वती पूजा मनायी गयी.
चेनारी >> सरस्वती पूजा के दौरान प्रशासन पूरी तरह से चौकस रही. जगह-जगह पर पुलिस फ्लैग मार्च करती नजर आयी. थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस कड़ी नजर रख रही है.
िबक्रमगंज : बसंत पंचमी द डीपीएस, डीएवी, कृष्ण सुदर्शन पब्लिक स्कूल, डीके डॉलफिन, संत ग्लोबल, संत मेरी एकेडमी, डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल, ज्ञान स्थली विद्यापीठ, गुरुकुल पब्लिक स्कूल, सेंट्रल पब्लिक स्कूल, सहित सभी विद्यालयों में पूजा की धूम रही. शहर के द डॉनबास्को प्ले स्कूल में इस मौके पर सांस्कृतक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
संझौली : प्रखंड मुख्यालय सहित पूरे क्षेत्र में मां शारदे की पूजा अर्चना बड़े धूम धाम से की गयी. सुबह से ही लोगों को मंदिरों में देवी देवताओं की पूजा-अर्चना करते देखा गया. स्कूली बच्चे मां की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना कर मां के नामों का जयघोष किये.
दिनारा : बसंत पंचमी पूरे प्रखंड़ में धुम-धाम से मनाया गया. इस अवसर पर पूजा पंड़ालों में वैदिक मंत्रोंचारण के साथ विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा की स्थापीत की गई. गांव-देहातों में सरस्वती पूजा को लेकर विशेष चहल-पहल देखा गया.
काराकाट : सरस्वती पूजा के अवसर पर नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विद्या की देवी मां शारदे की पूजा प्रखंड के गोड़ारी बाराडीह करूप सकला सिकरियां देव धनहर बेनसागर बुढ़वल तथा विभिन्न क्षेत्रों में श्रद्धा भक्त्ति के साथ पूजा अर्चना की गयी.
वही उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुकहरा डिहरी में विद्यालय प्रबंधन द्वारा आयोजित नाटक ‘भोर का सपना’ का मंचन किया गया. मां सरस्वती के रूप में सजी रिया शर्मा को देख लोग भक्त्ति में डूब गये. नाटक का निर्देशन शिक्षक तौहीद आलम एवं उदघोषक मोहिब्बुल हक राजन ने अपने शायराना अंदाज पेश करते हुए लोगों को मोहित कर दिया. गोड़ारी राम जानकी मंदिर में वसंत पंचमी की शुरुआत करते हुए भजन कीर्तन किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >