भारी मात्रा में शराब बरामद

पटना से आयी आर्थिक अपराध की टीम ने की छापेमारी शहर के फजलगंज में पुलिस ने ट्रक को चालक समेत घेरा सासाराम नगर : आर्थिक अपराध इकाई पटना की टीम सोमवार की रात खुफिया इनपुट पर मॉडल थाना क्षेत्र के फजलगंज चौक से शराब लदे एक कंटेनर को जब्त किया है. मौके से ट्रक चालक […]

पटना से आयी आर्थिक अपराध की टीम ने की छापेमारी
शहर के फजलगंज में पुलिस ने ट्रक को चालक समेत घेरा
सासाराम नगर : आर्थिक अपराध इकाई पटना की टीम सोमवार की रात खुफिया इनपुट पर मॉडल थाना क्षेत्र के फजलगंज चौक से शराब लदे एक कंटेनर को जब्त किया है. मौके से ट्रक चालक सह चालक व एक स्थानीय व्यक्ति भी पकड़ा गया. सर्च करने पर कंटेनर से हरियाणा निर्मित अंगरेजी शराब की 291 कार्टून शराब बरामद किया गया. डीएसपी आलोक रंजन ने बताया कि पटना से आर्थिक अपराध इकाई के पुलिस निरीक्षक देव नारायण पासवान के नेतृत्व में आयी थी.
खुफिया जानकारी थी कि शराब से लदा एक कंटेनर (आरजे 19-यूडी-1523) सोमवार की रात शहर में प्रवेश करेगा. टीम के साथ बैठक कर तत्काल टॉल प्लाॅजा से लेकर ताराचंडी धाम तक जाल बिछा दिया गया. नियत समय पर टॉल गेट से निकल कंटेनर को पुराने जीटी रोड से हो कर शहर में प्रवेश किया. फजलगंज में उसको घेर कर पकड़ लिया गया. इसमें ट्रक चालक बलवीर सिंह, सह चालक कुलदीप सिंह दोनों राजस्थान निवासी व एक स्थानीय मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धौडाढ़ निवासी सत्येंद्र महतो को पकड़ा गया. पूछताछ में चालक ने बताया कि शराब की खेप हरियाणा से लेकर आ रहा है.
साथ में सत्येंद्र महतो था, जो सासाराम ठिकाने पर माल पहुंचाता. जब सत्येंद्र से पूछा गया तो सारी कहानी सामने आ गयी. इसकी निशानदेही पर धोडाढ़ के बधार में एक चिमनी भट्ठा से अंगरेजी शराब की 181 बोतल व 35 लीटर क्षमता का 25 गैलन कच्चा स्पिरिट बरामद किया गया. स्पिरिट से ये लोग देशी शराब बनाते हैं. पूछताछ में सत्येंद्र महतो ने कई चौंकाने वाले खुलासे किये है. जिसे सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है. इससे शराब तस्करों को मदद मिलेगी.
धंधेबाजों में मची अफरातफरी: शराब बरामदगी की खबर जैसे ही मिली तस्करों में अफरातफरी मच गयी. सभी जानने के प्रयास में लग गये. यह माल किसका था. चूंकि, 31 दिसंबर को कंटेनर से बरामद शराब के तस्करों का पुलिस से तस्करों का खुलासा होने की संभावना है. कुछ चर्चित तस्करों में बेचैनी थी. सभी अपने स्तर से पुलिस गतिविधियों की जानकारी लेते देखे गये.
पहले भी टैंकर से बरामद हुई थी शराब
मुफस्सिल थाना की पुलिस गुप्त सूचना पर ताराचंडी धाम स्थित फोरलेन सड़क पर खड़े तेल टैंकर से 255 कार्टन शराब बरामद की थी. बरामद शराब भी हरियाणा निर्मित था. मंगलवार को भी बरामद शराब हरियाणा निर्मित है. इससे साफ जाहिर होता है कि जिले में झारखंड व उत्तर प्रदेश के अलावे अन्य प्रदेशों से भी बड़ी मात्रा में शराब की खेप पहुंच रही है.
बहुत जल्द गिरफ्तार होंगे तस्कर
पुलिस की अलग-अलग टीम बना कर कई ठिकाने पर छापेमारी की जा रही है. बहुत जल्द इससे जुड़े तस्करों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. इस मामले के उद्भेदन होने पर कई सफेदपोशों के चेहरे से नकाब उतर जायेंगे.
आर्थिक अपराध के पुलिस निरीक्षक देव नारायण पासवान ने शराब तस्करों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. आर्थिक अपराध की टीम में पुलिस निरीक्षक दीपक प्रकाश,विनय कृष्ण, अवर पुलिस निरीक्षक,विजय कुमार ओझा, राजीव रंजन व पुलिस बल शामिल था. स्थानीय पुलिस टीम का नेतृत्व मॉडल थानाध्यक्ष मोहम्मद इरशाद ने किया.साथ एसआइ शंभु सिंह, राकेश कुमार, एएसआइ कामता सिंह व पुलिस बल शामिल था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >