मुरादाबाद में बनेगी समाधि

विभिन्न सरकारी दफ्तरों व संगठनों के कार्यालयों में हुई शोकसभा सासाराम कार्यालय : ‘गुरुजी’ शिवनारायण सिंह यादव की शवयात्रा सोमवार को मुरादाबाद स्थित उनके निवास से निकली. गाजा-बाजा के साथ निकली शवयात्रा गांव की गलियों से होते हुए शहर की ओर चली. शवयात्रा में शामिल बड़ी संख्या में लोग गुरुजी अमर रहे का नारा बुलंद […]

विभिन्न सरकारी दफ्तरों व संगठनों के कार्यालयों में हुई शोकसभा
सासाराम कार्यालय : ‘गुरुजी’ शिवनारायण सिंह यादव की शवयात्रा सोमवार को मुरादाबाद स्थित उनके निवास से निकली. गाजा-बाजा के साथ निकली शवयात्रा गांव की गलियों से होते हुए शहर की ओर चली. शवयात्रा में शामिल बड़ी संख्या में लोग गुरुजी अमर रहे का नारा बुलंद कर रहे थे. शवयात्रा शहर में कचहरी रोड, अनुमंडल कार्यालय, नगर पर्षद होते हुए उनकी पहली कर्मस्थली शेरशाह सूरी इंटर स्तरीय विद्यालय पहुंची, जहां एनसीसी व स्काउट के बच्चों ने फूल बरसाये.
इसके बाद शव यात्रा पुराने जीटी रोड के किनारे स्थित बीपी मंडल स्मृति संस्थान कार्यालय पहुंची, जहां संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष को सदस्यों ने पुष्पांजलि दी. राजनीति कांग्रेस से शुरू की थी और अंत तक उसी के साथ जुड़े रहे. वे कांग्रेस के एक बार अध्यक्ष भी रह चुके थे. शव को कांग्रेस जिला कार्यालय इंदिरा गांधी आश्रम में थोड़ी देर के लिए रखा गया. यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. इसके बाद विभिन्न मार्गों से होते हुए शव यात्रा गुरुजी की हृदय स्थली श्रीकृष्ण गोशाला पहुंची. गोशाला समिति के सदस्य व पदाधिकारियों ने अपने अध्यक्ष को अंतिम विदाई दी. शव यात्रा धीरे-धीरे मुरादाबाद की ओर निकल पड़ी. गांव में उनके अपनी जमीन पर दाह-संस्कार किया गया. वहीं गुरुजी की समाधि बनेगी.
गुरुजी का अंतिम दर्शन करने पूर्व मंत्री कांति सिंह पहुंची. शवयात्रा में जदयू नेता अनिल सिंह यादव, पूर्व प्राचार्य सुग्रीव प्रसाद सिंह, विनोद कुमार, सत्यनारायण सिंह सत्तु, कुशवाहा सभा भवन में अध्यक्ष सत्य नारायण स्वामी, हरिहर सिंह आदि शामिल थे. जिला कांग्रेस कार्यालय में उपध्यक्ष राजेश्वर कुशवाहा व महासचिव रमेश पांडेय ने पुष्पचक्र अर्पित किया. मौके पर संकठा तिवारी, राधा प्रसाद, मुक्तिनारायण मिश्र, बीडी शुक्ला, सुनील राम आदि थे.
शेरशाह सूरी इंटर स्तरीय स्कूल में प्रभारी प्राचार्य डॉ श्रीकृष्णा सिंह, रामाशंकर यादव, कन्हैया चौबे, रामप्रवेश सिंह, श्रीनाथ सिंह, गायत्री कुमारी, पुष्पा कुमारी आदि थी.
इधर, कलेक्ट्रेट में डीएम अनिमेष कुमार पराशर की अध्यक्षता में हुई शोकसभा में अधिकारियों व कर्मियों ने गुरुजी की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख ईश्वर से प्रार्थना की.
जिला पर्षद कार्यालय में अध्यक्ष नथूनी राम की अध्यक्षता में शोक सभा हुई, इसमें उप विकास आयुक्त हाशिम खां व अन्य कर्मचारी थे. राजद अधिवक्ता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में शोकसभा हुई. इसमें चंद्रदेव सिंह, धनंजय कुमार, जुल्फिकार अली उर्फ बादशाह, एस जावेद इकबाल, महताब आलम आदि थे. बिहार पेंशनर समाज जिला कार्यालय में गोपालजी सिंह की अध्यक्षता में शोकसभा हुई. इसमें सचिव श्रीराम तिवारी, शुकदेव प्रसाद शास्त्री, एसएन तिवारी, रामराज साहु, जगन्नाथ सिंह, गंगा सिंह, यमुना प्रसाद आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >