नगर शिक्षक पद के लिए अभ्यर्थियों की काउंसेलिंग

सासाराम : नगर पर्षद कार्यालय में नगर शिक्षक के विभिन्न पदों के लिए काउंसेलिंग मंगलवार को हुई. काउंसेलिंग में समाजशास्त्र विषय के 110, विज्ञान के 30, गणित के 30, शारीरिक शिक्षा के 18, हिंदी के छह, संस्कृत के पांच, अंगरेजी के तीन व उर्दू के एक अभ्यर्थी शामिल हुए. काउंसेलिंग कर रहे नप के सहायक […]

सासाराम : नगर पर्षद कार्यालय में नगर शिक्षक के विभिन्न पदों के लिए काउंसेलिंग मंगलवार को हुई. काउंसेलिंग में समाजशास्त्र विषय के 110, विज्ञान के 30, गणित के 30, शारीरिक शिक्षा के 18, हिंदी के छह, संस्कृत के पांच, अंगरेजी के तीन व उर्दू के एक अभ्यर्थी शामिल हुए.
काउंसेलिंग कर रहे नप के सहायक पप्पू कुमार ने बताया कि नगर के विभिन्न सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों के लिए विषयवार काउंसेलिंग की जा रही है. काउंसेलिंग का समय शाम पांच बजे तक निर्धारित है. लेकिन, अभ्यर्थियों की उपस्थित के कारण देर तक काउंसेलिंग चलने की उम्मीद है. काउंसेलिंग के लिए तीन काउंटर पर काम हो रहा है. अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच बारीकी से की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >