शाहपुर : डाकघर की लचर व्यवस्था के खिलाफ ग्राहकों का आक्रोश सोमवार को फूट पड़ा. अपने ही पैसे के लिए कई दिनों से चक्कर लगा रहे ग्राहकों का सब्र का बांध टूट गया और लोगों ने जम कर हंगामा किया. डाक विभाग पर परेशान करने का आरोप लगाया जा रहा था. शाहपुर डाकघर के प्रभारी डाकपाल द्वारा की जा रही मनमानी तथा ग्राहकों के साथ किये जा रहे दुर्व्यवहार को लेकर सोमवार के दिन पीड़ित ग्राहकों द्वारा डाकघर में हंगामा किया गया. ग्राहक इस बात के लिए डाकपाल से नाराज थे कि जिस कार्य के लिए महीनों से दौड़ लगा रहे हैं, वे सारे काम डाकघर द्वारा नहीं किये जा रहे हैं तथा इसकी शिकायत करने के लिए जब वे सामूहिक रूप से आवेदन दे रहे हैं, तो उसे लेने से इनकार कर रहे हैं.
लचर व्यवस्था पर डाकघर में किया हंगामा
शाहपुर : डाकघर की लचर व्यवस्था के खिलाफ ग्राहकों का आक्रोश सोमवार को फूट पड़ा. अपने ही पैसे के लिए कई दिनों से चक्कर लगा रहे ग्राहकों का सब्र का बांध टूट गया और लोगों ने जम कर हंगामा किया. डाक विभाग पर परेशान करने का आरोप लगाया जा रहा था. शाहपुर डाकघर के प्रभारी […]

हालांकि बाद में विभागीय अधिकारियों के निर्देश के बाद उन्होंने आवेदन पत्र ले लिया. ग्राहक इस बात को लेकर हंगामा कर रहे थे कि जिनका फिक्स डिपॉजिट की अवधि पूरा हो चुका है, उनकी राशि खाते में महीनों से ट्रांसफर नहीं हो रहा था. वहीं, लोगों का खाता भी नहीं खुल रहा है. आक्रोशित ग्राहकों ने कहा कि डाकघर के हालात नहीं सुधरे, तो आंदोलन किया जायेगा. आवेदन सह ज्ञापन देनेवालों में रघुराज ओझा, मुक्तेश्वर मिश्र, अभिषेक तिवारी, नागेंद्र चौबे, घनश्याम पांडेय, बबली पांडेय तथा लक्ष्मण सिंह शामिल हैं.
प्रभारी डाकपाल पर लगा रहे थे मनमानी करने का आरोप
अवधि पूरी होने के बाद भी राशि खाते में नहीं की जा रही है ट्रांसफर