पानी के लिए सड़क को किया बरबाद लापरवाही. एजेंसी की कार्यशैली पर सवाल

सासाराम शहर : मुख्यमंत्री के सात निश्चय के तहत शहर के हर घर में नल का जल पहुंचाने की कवायद शुरू हो गयी है. शहर के वार्ड नंबर तीन में नल के जल के लिए पाइप बिछाने का कार्य चल रहा है. कार्य एजेंसी की कार्यशैली के कारण मुहल्ले के लोगों को परेशानी होने लगी […]

सासाराम शहर : मुख्यमंत्री के सात निश्चय के तहत शहर के हर घर में नल का जल पहुंचाने की कवायद शुरू हो गयी है. शहर के वार्ड नंबर तीन में नल के जल के लिए पाइप बिछाने का कार्य चल रहा है. कार्य एजेंसी की कार्यशैली के कारण मुहल्ले के लोगों को परेशानी होने लगी है. पाइप बिछाने के लिए सड़क की कटाई की गयी है. लेकिन, पाइप बिछाने के बाद एजेंसी द्वारा सड़क की मरम्मत नहीं करने से कटी सड़क दुर्घटना का कारण बनने लगी है. परेशान नागरिक इसकी शिकायत प्रशासन तक से कर चुके हैं. प्रशासन से आश्वासन मिलता है कि काम पूरा होने पर सड़क की मरम्मत होगी.

पाइप बिछाने के लिए वार्ड में कई जगहों पर सड़क काट दिये जाने से लोगों को आने-जाने में भी काफी परेशानी हो रही है. कई लोग गड्ढे में गिर कर जख्मी हो चुके हैं. गड्ढा भरने के लिए बार-बार गुहार लगाने के बावजूद गड्ढा नहीं भरे जाने से मुहल्ले के लोगों में आक्रोश व्याप्त है. गड्ढा हो जाने के कारण स्कूली बच्चों को भी आने-जाने में भी काफी दिक्कत होती है. अभिभावक भी सशंकित रहते है हैं कि उनके बच्चे गिर कर जख्मी न हो जाएं. प्रशासन की अनदेखी से लोगों में नाराजगी है. लोगों का कहना है कि जब तक कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हो जाती, तब तक प्रशासन की नींद ही नहीं खुलती है.

सड़क पर वाहन चलाते वक्त दुर्घटना की रहती है आशंका
पाइपलाइन बिछाने के कारण बदहाल हुई सड़क.
कहते हैं अिधकारी
जो निर्माण कंपनियां पाइप बिछाने का काम कर रही हैं, उन्हें ही सड़क की मरम्मत करनी है. अगर ये कंपनियां सड़क की मरम्मत नहीं करेंगी तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. अभिभावक भी सशंकित रहते है हैं कि उनके बच्च
मनीष कुमार, नगरपर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >