डॉक्टर के केबिन में ही मां-बेटे को पीटा, जख्मी

डीएम ने दिये जांच के आदेश सासाराम नगर : सदर अस्पताल के ओपीडी में सोमवार की सुबह इलाज कराने आये मां-बेटे की डॉक्टर के केबिन में ही कथित तौर पर पिटाई कर दी गयी. पिटाई से मां-बेटे जख्मी हो गये हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिवसागर थाना क्षेत्र के कैथी गांव निवासी धनावती देवी अपने […]

डीएम ने दिये जांच के आदेश
सासाराम नगर : सदर अस्पताल के ओपीडी में सोमवार की सुबह इलाज कराने आये मां-बेटे की डॉक्टर के केबिन में ही कथित तौर पर पिटाई कर दी गयी. पिटाई से मां-बेटे जख्मी हो गये हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिवसागर थाना क्षेत्र के कैथी गांव निवासी धनावती देवी अपने बेटे प्रमोद कुमार के साथ इलाज कराने सदर अस्पताल आयी थी. उसकी कमर में दर्द की शिकायत थी.
वह हड्डी रोग विशेषज्ञ के कक्ष में गयी, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. प्रभाष कुमार से चेकअप कराया. इसके बाद उसने एक्स-रे कराने की बात कही. एक्स-रे कराने व नहीं कराने को लेकर डॉक्टर व मरीज में बकझक हुई, जो मारपीट में बदल गयी. पीड़िता व उसके बेटे ने डॉक्टर पर धक्का देकर गिराने का आरोप लगाया. बताया गया है कि अस्पताल परिसर में कुछ लोग जमा हो गये और मां-बेटे की पिटाई कर दी. इसकी सूचना मां-बेटे ने अपने गांव के लोगों को दी. कुछ ही देर में कई लोग इकट्ठा हो गये और अस्पताल परिसर में जम कर हंगामा किया. लोगों के आक्रोश को देख डॉक्टर ने खुद को केबिन में ही बंद कर लिया. घटना की खबर पाकर सिविल सर्जन डॉ. नवल किशोर प्रसाद सिन्हा ओपीडी पहुंचे और उन्होंने डॉक्टर को केबिन से निकाल कर घर के लिए रवाना किया. उन्होंने बताया कि पीड़ित मां-बेटे व डॉक्टर से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
इधर, मां-बेटे जिलाधिकारी के समक्ष गुहार लगाने कलेक्ट्रेट पहुंच गये, जहां जिलाधिकारी अनिमेष कुमार पराशर ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया. वहीं ,डॉ. सुभाष कुमार ने बताया कि महिला चैंबर में आयी ही नहीं थी, फिर मारपीट का सवाल कहां से उठा. मां-बेटे का किसी मरीज के साथ विवाद हुआ था. ये लोग उनका नाम कैसे ले रहे हैं, उनकी समझ से बाहर है. यह जरूर किसी की साजिश है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >