सीएम की यात्रा से कार्य में बदलाव की संभावना

मुख्यमंत्री की घोषणा के अमल होने को लेकर उत्साहित हैं लोग साइंस सेंटर तो भविष्य का मामला धान सुखाने की मशीन के रूप में मिला प्रत्यक्ष लाभ सासाराम कार्यालय : किसी बड़े नेता के आने पर लोगों में अपने शहर व जिले के लिए कुछ मिलने की उम्मीद रहती है.उनकी उम्मीद पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार […]

मुख्यमंत्री की घोषणा के अमल होने को लेकर उत्साहित हैं लोग
साइंस सेंटर तो भविष्य का मामला धान सुखाने की मशीन के रूप में मिला प्रत्यक्ष लाभ
सासाराम कार्यालय : किसी बड़े नेता के आने पर लोगों में अपने शहर व जिले के लिए कुछ मिलने की उम्मीद रहती है.उनकी उम्मीद पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खरे उतरे. चेतना सभा के अपने भाषण के करीब-करीब अंत में उन्होंने शहर में साइंस सेंटर खोलने की बात कहीं, तो युवाओं ने ताली बजा कर स्वागत किया. इससे पहले सीएम मुरादाबाद पंचायत के पैक्स में राज्य का पहला ड्रायर मशीन दिया, तो किसानों में खुशी की लहर उठी.
सासाराम प्रखंड के ही मोकर गांव में खुले जिला परामर्श सह निबंधन केंद्र के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने लाइन में खड़े युवाओं को लेकर कर्मचारियों को झिड़की दी, तो बेरोजगार युवाओं के दिल को थोड़ा सुकून मिला. संझौली प्रखंड के उदयपुर पंचायत के उदयपुर गांव में गली-नाली, शौचालय व पेयजलापूर्ति का निरीक्षण किया, तो ग्रामीणों में गांव की सूरत बदलने की और ज्यादा उम्मीद जगी. चेतना सभा के भाषण में सबकुछ ठीक चल रहा था. शराब बंदी के इफेक्ट के आंकड़ों पर लोग गौर कर रहे थे. लेकिन, जब मुख्यमंत्री ने अवैध खनन की बात की, तो लोग मुस्कुराकर रह गये.
क्योंकि जिले के लिए नासूर बने अवैध खनन को बंद करने के लिए मुख्यमंत्री जब-जब सासाराम आये, तब-तब यह बात कही. लेकिन, शायद हर बार की बात के बाद यह बढ़ता ही गया. लोगों ने कहा कि अवैध को वैध बनाने की ताकत सरकार में है. फिर इस अवैध धंधे को वैध बनाने की कोशिश सरकार क्यों नहीं कर रही. खैर यह मुख्यमंत्री के बात थी. लोग थोड़ा आशांन्वित हुए हैं, शायद अब अवैध पत्थर के धंधे पर रोक लगे और जानलेवा धूल से निजात मिले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >