डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन सेंटर मे ं हर तरह की जांच की रहेगी व्यवस्था

सासाराम शहर : स्थानीय रौजा रोड स्थित लाईफ स्टार डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन सोमवार को हुआ. डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन सदर अस्पताल के वरीय चिकित्सक डॉ. अशोक कुमार सिंह व समाज सेविका सविता देवी ने संयुक्त रूप से किया. उद्घाटन के बाद डॉ. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि डायग्नोस्टिक सेंटर खुलने से मरीजों को […]

सासाराम शहर : स्थानीय रौजा रोड स्थित लाईफ स्टार डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन सोमवार को हुआ. डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन सदर अस्पताल के वरीय चिकित्सक डॉ. अशोक कुमार सिंह व समाज सेविका सविता देवी ने संयुक्त रूप से किया. उद्घाटन के बाद डॉ. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि डायग्नोस्टिक सेंटर खुलने से मरीजों को रोगों की जांच में काफी सहूलियत होगी. मरीजों को अब जांच के लिए अन्य शहरों की दौड़ नही लगानी पड़ेगी. सेंटर की संचालिका झमा देवी ने बताया कि मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक जांच यंत्रों से सुसज्जित डायग्नोस्टिक सेंटर को खोला गया है. यहां पर मरीजों के सभी तरह के जांच की व्यवस्था उचित दर पर उपलब्ध है. मौके पर डॉ. ऊषा वर्मा, डॉ. मुरारी वर्मा, संजय कुमार, विजय कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >