सासाराम नगर : पत्रकार हत्याकांड में पुलिस का अभियान थम गया है. अभी तक मुख्य आरोपित सहित तीन नामजद पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. हालांकि, पुलिस जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है. डीएसपी आलोक रंजन ने कहा कि गिरफ्तार अन्य अपराधियों से मिली सुराग को अाधार बना कर छापामारी की जा रही है. बहुत जल्द नामजद अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. अक्सर ऐसे मामलों में होता है कि अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद क्षेत्र छोड़ देते है.
स्थिति सामान्य होने का इंतजार करते हैं. अपराधी हैं पुलिस से कब तक बचेंगे. इधर, नामजदों की गिरफ्तारी नहीं होने से दिवंगत पत्रकार के परिजन खौफ में हैं. उन्हें डर है कि कहीं परिजनों को नुकसान न पहुंचा दें. पत्रकार की पत्नी रिंकू देवी ने कहा कि परिवार को मुख्य आरोपित सुजीत सिंह से खतरा है. वह बहुत खतरनाक अपराधी है. जो मेरे पति को मार सकता है वह परिवार के लोगों को छोड़ेगा. घटना के 12 दिन बीत गये आखिर पुलिस क्या कर रही है. कई दिनों से पुलिस का बयान आ रहा है. बहुत जल्द अपराधी पकड़े जायेंगे. कई अहमद सुराग मिले है. फिर क्या हुआ. अभी तक मुख्य अपराधी पकड़ा नहीं जा सका है.
पकड़े गये चार अपराधियों से पुलिस पूछताछ कर जेल भेज दिया पप्पू सिंह का रिमांड भी समाप्त हो गया. अब पुलिस को कितनी जानकारी चाहिए. अपराधियों को पकड़ने के लिए? वहीं, दिवंगत पत्रकार के साला रवींद्र सिंह ने कहा घटना के बाद से ही मैं यहां हूं. श्राद्ध कर्म के बाद अपने गांव लौट जाऊंगा. अभी तक सभी आरोपित पकड़े नहीं जा सके है. इस स्थिति में इनको छोड़ कर जाना बहुत मुश्किल है. जब तक सुजीत सिंह पकड़ा नहीं जाता है परिवार पर खतरा बना रहेगा.
