कहीं बंद रही एटीएम, तो कहीं खत्म हो गये नोट

चेनारी : सरकार द्वारा पांच सौ व हजार के नोट बंद करने की योजना पूरी गोपनीय तरीके से लागू की लेकिन उसमें होने वाली परेशानियों से सरकार पूरी तरह बेखबर है. पैसे की समस्या से निपटने को लेकर सरकार द्वारा ठोस पहल तो क्या इस दिशा में विचार भी नहीं किया गया. जहां एक ओर […]

चेनारी : सरकार द्वारा पांच सौ व हजार के नोट बंद करने की योजना पूरी गोपनीय तरीके से लागू की लेकिन उसमें होने वाली परेशानियों से सरकार पूरी तरह बेखबर है. पैसे की समस्या से निपटने को लेकर सरकार द्वारा ठोस पहल तो क्या इस दिशा में विचार भी नहीं किया गया. जहां एक ओर लोग पैसे नहीं रहने से परेशान दिखे तो दूसरी ओर सरकार की नीतियों से लोगों को फजीहत झेलनी पड़ रही है. न आठ दिनों से बैंक को पुराने नोटों के एवज में पैसा मिलना था, लेकिन आज शहर में एसबीआइ मेन ब्रांच व पीएनबी मेंन ब्रांच को छोड़कर सभी बैंकों से कुछ लोगों को बिना पुराने नोट को बदले ही वापस लौटना पड़ा. क्योंकि, बैंकों में पैसे नहीं थे. वहीं, चेनारी के कुछ एटीएम से पैसे की निकासी नहीं की जा रही है.
सरकारी व्यवस्था भले ही आम लोगों की सहूलियत के लिए हो लेकिन सच तो यह है कि लोग इससे परेशान ही हो रहे हैं, इसका अंत कब होगा कोई नहीं जानता. सरकार के निर्देश के मुताबिक 11 नवंबर को एटीएम से पैसे की निकासी होनी थी लेकिन शहर के किसी भी एटीएम से शनिवार को भी पैसे की निकासी नहीं हो सकी जिस कारण पैसे के लिए लोगों को बैंकों की तरफ भागना पड़ा. शनिवार की सुबह से ही लोग रुपयों की निकासी को लेकर सभी एटीएम का चक्कर लगाते रहे, लेकिन पूरे दिन कोई भी एटीएम नहीं खुला. लोग एटीएम से रुपये निकालने को लेकर काफी परेशान दिखे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >