बैंक चोरी के मामले में अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता करते डीएसपी.
‘गरीब व अनपढ़ हूं, इस लिए चोरी की’
सासाराम : पीएनबी वैशपुरा में लूट में गिरफ्तार पिंटू कुमार ने पुलिस से कहा सर मैं गरीब व अनपढ़ हूं. क्या करता मजबूरी में चोरी करना पड़ा. उम्र महज 18 वर्ष देखने में मासूम खुबसूरत चेहरे वाला पिंटू बेखौफ होकर डीएसपी से नजर मिला कर अपना अपराध कबूल किया. उसने कहा मुझे किसी ने चोरी करने के लिए प्रेरित नहीं किया. बल्कि, हम तीनों मिल कर साजिश के तहत बैंक से बहुत रुपये लुटने के फिराक में थे. हमलोगों के पास हथियार नहीं था. एक ब्लेड से उतनी मोटी लोहे की चदरा नहीं काट सके. 20 घंटे की मेहनत बेकार चली गयी.
