विद्यासागर अकादमी के बच्चों ने की साफ-सफाई
सासाराम (शहर) : विद्यासागर अकादमी भगवती बिहार मोरसराय में बुधवार को छात्रों ने स्वच्छता पखवारा के तहत विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की. विद्यालय की सफाई के बाद स्टूडेंटस ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता का अलख जगाने के उद्देश्य से गांव की गलियों की ओर निकल पड़े. रैली में शामिल छात्र-छात्रा गांव में घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता के फायदे की जानकारी दी. क्लीन विलेज-ग्रीन विलेज के स्लोगन के साथ छात्रों ने लोगों से अपने घर, गली व मुहल्लों को साफ रखने की अपील की बताया कि घरों में गंदी फैले होने से कई तरह की बीमारी उत्पन्न हो सकती है.
स्वस्थ घर से ही स्वस्थ समाज की स्थापना होती है. रैली को स्कूल के चेयरमैन जगदीश नारायण सिंह ने हरी झंडी दिखाकर विदा किया. मौके पर राजीव रंजन, नवीन कुमार, मनोज कुमार, अभिनव कुमार, मनोज पांडेय, आदि शामिल थे.
