खुले में शौच किया, तो बनेगा फोटो

चारों सड़कों पर शौच करनेवालों को रोकेंगे सीटी बजानेवाले गार्ड सासाराम ऑफिस : शहर के ऐतिहासिक शेरशाह सूरी मकबरा के चारों ओर की सड़क पर शौच किया, तो फोटो खींच जायेगी. खुले में शौच करने वालों को रोकने के लिए नगर पर्षद मकबरा के चारों ओर की सड़क पर सीसीटीवी कैमरा लगायेगी. कैमरे का कंट्रोल […]

चारों सड़कों पर शौच करनेवालों को रोकेंगे सीटी बजानेवाले गार्ड
सासाराम ऑफिस : शहर के ऐतिहासिक शेरशाह सूरी मकबरा के चारों ओर की सड़क पर शौच किया, तो फोटो खींच जायेगी. खुले में शौच करने वालों को रोकने के लिए नगर पर्षद मकबरा के चारों ओर की सड़क पर सीसीटीवी कैमरा लगायेगी.
कैमरे का कंट्रोल रूम नगर पर्षद में होगा. यहां से शौच करने वालों को देखने के बाद उनके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. इसके अलावा नगर पर्षद उक्त सड़कों पर शौच करने से रोकने के लिए गार्ड की तैनाती करेगी, जो सीटी बजा कर लोगों को रोकेंगे. उप विकास आयुक्त हाशिम खां ने बताया कि नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी को इसके लिए जिम्मेवारी सौपी गयी है.
डीडीसी ने बताया कि मकबरा की जिम्मेवारी लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के कर्मियों को भी अपने परिसर के आस-पास सफाई रखने के लिए कहा जायेगा. उनके क्षेत्र में अगर गंदगी मिलती है, तो उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए विभाग को लिखा जायेगा.
गौरतलब है कि इससे पहले डीएम ने भी वार्ड नंबर 18 स्थित शेरशाह सूरी मकबरा के आस-पास खुले में शौच करने से रोकने के लिए पूरे वार्ड में शौचालय निर्माण कराने का निर्णय लिया है.
इसी वार्ड में करीब 25 वर्ष तक शहर का प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद का मकान स्थित है. इसके बावजूद मुहल्ले में जाने के प्रमुख मार्ग से लोग गुजरने से परहेज करते हैं. खैर देखना है कि सीसीटीवी व सीटी वाले गार्ड किस हद तक प्रवृत्ति बन चुके खुले में शौच करने वालों को रोकने में कामयाब होते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >