सासाराम (नगर) : उत्पाद विभाग की टीम गुरुवार की देर शाम अलग-अलग जगहों से शराब पीते छह शराबियों को गिरफ्तार की है. उत्पाद निरीक्षक रंजन प्रसाद ने बताया कि कादिरगंज से दलेलगंज निवासी मुन्ना कुमार, मनीष कुमार व मुरादाबाद निवासी शाहिद अली को पकड़ा गया है.
अगले अभियान में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बढ़इयाबाग से कामेश्वर यादव पिपरा (करगहर), धर्मेंद्र पासवान व बिहारी राम तेंदुआ निवासी को पकड़ा गया है. सर्च करने पर इनके पॉकेट से झारखंड निर्मित छह देशी पाउच बरामद किया गया. सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
