कोषागार का लिंक मिला, काम शुरू

बुधवार को पुलिस प्रशासन के बिल का हुआ निबटारा डेहरी (कार्यालय) : पांच दिनों से कोषागार का लिंक फेल का मामला सामने आते ही तत्परता दिखते हुए बीएसएनएल के कर्मचारियों ने प्राथमिकता देते हुए कोषागार के लिंक की समस्या का समाधान बुधवार को कर दिया. बुधवार को पुलिस विभाग के सभी फाइलों का निबटारा भी […]

बुधवार को पुलिस प्रशासन के बिल का हुआ निबटारा
डेहरी (कार्यालय) : पांच दिनों से कोषागार का लिंक फेल का मामला सामने आते ही तत्परता दिखते हुए बीएसएनएल के कर्मचारियों ने प्राथमिकता देते हुए कोषागार के लिंक की समस्या का समाधान बुधवार को कर दिया. बुधवार को पुलिस विभाग के सभी फाइलों का निबटारा भी किया गया़ कोषागार पदाधिकारी महंथ स्वरूप ने बताया कि बुधवार से लिंक मिल गया है़ उन्होंने बीएसएनएल के कर्मचारियों से अपील की कि लिंक फेल होने होने की समस्या भविष्य में न आये, इसका ध्यान रखा जाये़ उन्होंने विभाग से ऐसी कोई व्यवस्था यहां करने को कहा़ क्योंकि, इस कार्यालय से कर्मियों का वेतन सहित कई आवश्यक मामले जुड़े हैं.
जिनमें लिंक फेल होने के कारण विलंब होने से हजारों कर्मियों को परेशानी होती है. गौरतलब है कि ‘प्रभात खबर’ ने इस मामले को बुधवार को ही प्रकाशित कर कर्मचारियों की परेशानी को उठाया था़ समस्या का समाधान होने पर शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष अखिलेश्वर कुमार सिंह, सचिव राजीव रंजन पांडेय, सिंचाई, श्रम संसाधन, प्रखंड, अंचल, बाल विकास परियोजना आदि विभागों के कर्मियों ने बधाई दिया है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >