''जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा...'' गाते झूमते रहे श्रोता

धनपति सेवा संस्थान ने आयोजित किया जागरण भगवान गणेश की आरती के लिए उमड़े शहरवासी डेहरी (कार्यालय) : जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा, माता जाके पार्वती पिता महादेवा… भजन पर श्रोता झूम उठे. झारखंड से आये आर्केस्ट्रा के कलाकार शैलेस दुबे, पूनम पांडेय आदि द्वारा गणपति के आराध्य में गाये गये भजनों पर […]

धनपति सेवा संस्थान ने आयोजित किया जागरण
भगवान गणेश की आरती के लिए उमड़े शहरवासी
डेहरी (कार्यालय) : जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा, माता जाके पार्वती पिता महादेवा… भजन पर श्रोता झूम उठे. झारखंड से आये आर्केस्ट्रा के कलाकार शैलेस दुबे, पूनम पांडेय आदि द्वारा गणपति के आराध्य में गाये गये भजनों पर तार बंगला स्थित धनपति सेवा संस्थान द्वारा आयोजित गणपति महोत्सव के पंडाल में उपस्थित लोगों ने देर रात के झुमते नाचते रहे.
पूजा कमेटी के संरक्षक हीरो कुमार ने बताया कि शहर के निवासियों पर भगवान श्रीगणेश की कृपा दृष्टि बनी रहे. इसी सोच को ले कर पिछले 10 वर्षों से हम सभी युवक मिल कर यहां उनकी प्रतिमा स्थापित करते हैं और तीन दिवसीय इस आयोजन में हर तरह से गणपति बप्पा जी को खुश करने का प्रयास करते हैं. पीकेएस इंफ्रकान प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले आयोजित महोत्सव में संस्था के अध्यक्ष पवन सिंह द्वारा बप्पा की आरती किये जाने के बाद भजन संध्या का आगाज हुआ. एक से बढ़ कर एक भजन सुरीली आवाज में कलाकारों द्वारा सुनाया गया.
मौके पर पूजा कमेटी के सदस्य ब्रजेश पांडेय, सूरज सिंह,पप्पू सिंह, नीरज सिंह, जीते झा आदि काफी सक्रिय दिखे. कार्यक्रम में उपस्थित भक्तों को बप्पा का भोग लगाया. लड्डू प्रसाद के रूप में दिया गया. मौके पर शहर के प्रबुद्ध नागरिक समाजसेवी मुन्ना सिंह, धनोज पांडेय, संजय सिन्हा, संतोष सिंह, रवींद्र कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >