दहेज के लिए बहू की हत्या!

मृतका के पिता ने पति ससुर, सास व दो देवरों के विरुद्ध दर्ज करायी प्राथमिकी गया जिले के कोंच में था मायका सासाराम (नगर) :दहेज के लिए मेरी बेटी सुषमा की हत्या उसके ससुराल वालों ने की है. मेरी बेटी इतनी कमजोर नहीं थी कि दूध मुंहे बच्ची को छोड़ कर आत्महत्या कर ले. यह […]

मृतका के पिता ने पति ससुर, सास व दो देवरों के विरुद्ध दर्ज करायी प्राथमिकी
गया जिले के कोंच में था मायका
सासाराम (नगर) :दहेज के लिए मेरी बेटी सुषमा की हत्या उसके ससुराल वालों ने की है. मेरी बेटी इतनी कमजोर नहीं थी कि दूध मुंहे बच्ची को छोड़ कर आत्महत्या कर ले. यह शब्द मंगलवार की रात सदर अस्पताल में गया जिले के कोंच निवासी सत्यनारायण साह ने कहीं. उन्होंने नगर थानाध्यक्ष से कहा कि साहब उन्हें छोड़िएगा मत. जब से मेरी बेटी इस घर में आयी तब से इन लोगों ने बेटी को प्रताड़ित किया है़ ये लोग लगातार दहेज के लिए बेटी को मारते पीटते थे.
गौरतलब है कि मंगलवार की सुबह शहर के नूरनगंज मुहल्ला निवासी उमा शंकर गुप्ता की बहू की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी थी. ससुराल वाले इसे आत्महत्या बता रहे हैं. ससुर उमाशंकर गुप्ता ने मंगलवार को कहा था कि बहू पति से झगड़ा कर साड़ी का फंदा बना पंखे से लटक गयी थी. वह तो हमलोग की नजर पड़ गयी, उसे तुरंत पंखे से उतार कर इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले आये. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अगर हमलोग हत्या करते तो इलाज के लिए डॉक्टर के पास नहीं ले जाते. इधर, थानाध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि महिला की मौत शुरुआती जांच में संदिग्ध लगा रही है.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हो जायेगा. मृतका के पिता के बयान पर पति दिनेश कश्यप उर्फ रामजी साह, ससुर उमाशंकर गुप्ता, सास, देवर अभिशेख कश्यप व लक्ष्मण कश्यप के विरुद्ध दहेज के लिए प्रताड़ित करने व साजिश कर हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम िरपोर्ट आने के बाद मामले में जांच की जायेगी. इधर, जानकारी के अनुसार, सभी आरोपित फरार बताये जा रहे हैं़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >