अस्पताल परिसर में हुई सफाई

सासाराम (रोहतास) : कई महीनों से सदर अस्पताल परिसर में पानी जमा था़ पानी में कीड़े पनपने लगे थे. मरीज सहित चिकित्सक भी परेशान हो रहे थे़ डीएम से सिविल सर्जन के गुहार के बाद नगर पर्षद की तरफ से अस्पताल परिसर का पानी मशीनों द्वारा निकलवाया गया़ हालांकि, नाला की सफाई नहीं हुई थी. […]

सासाराम (रोहतास) : कई महीनों से सदर अस्पताल परिसर में पानी जमा था़ पानी में कीड़े पनपने लगे थे. मरीज सहित चिकित्सक भी परेशान हो रहे थे़ डीएम से सिविल सर्जन के गुहार के बाद नगर पर्षद की तरफ से अस्पताल परिसर का पानी मशीनों द्वारा निकलवाया गया़ हालांकि, नाला की सफाई नहीं हुई थी.
वर्तमान में यदि बारिश हुई तो फिर से अस्पताल तालाब में तब्दील हो जायेगा. इसी मद्देनजर बुधवार को अस्पताल परिसर में सभी नालियों की साफ-सफाई हुई़ सफाई कर्मी नाले से गिली मिट्टी खर-पतवार आदि को बाहर निकाले़ करपुरवा निवासी विनोद गुप्ता ने कहा कि बहुत दिनों के बाद नाला की सफाई हुई अब यह असमंजस में है कि नाला सफाई होने के पश्चात अस्पताल परिसर में पानी लगता है कि नहीं. क्योंकि जब तक बरसात हुई तब अस्पताल परिसर तालाब में तब्दील हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >