जिला स्वास्थ्य समिति में प्रशिक्षण का हुआ आयोजन
सासाराम (रोहतास) : जिले के सभी अस्पतालों के उपाधीक्षक, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, चिकित्सा पदाधिकारियों को आरएनटीसीपी कार्यक्रम के अंतर्गत डेली रेजीमेन के तहत मंगलवार को जिला स्वास्थ्य समिति में प्रशिक्षण दिया गया़ प्रशिक्षण का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ नवल किशोर प्रसाद सिन्हा ने किया. विश्व स्वास्थ्य संगठन के सलाहकार डॉ संजय सिन्हा ने डेली रेजीमेन के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि यक्ष्मा (टीबी) के मरीजों को पहले सप्ताह में तीन दिन डॉट्स के तहत दवा पिलायी जाती थी, परंतु अब डेली रेजीमेन के तहत सप्ताह के प्रत्येक दिन दवा पिलाई जायेगी. पहले की तरह यह दवा भी छह से नौ महीने के लिए होगी.
प्रशिक्षण में उपाधीक्षक डॉ विजय कुमार सिन्हा, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कृष्ण कुमार राय, संचारी रोग पदाधिकारी डॉ जगनारायण, डॉ रामाशंकर तिवारी, डॉ केएन तिवारी, डॉ अनिल कुमार, रवींद्र कुमार, विनोद कुमार, अशोक कुमार, ज्ञानेंद्र कुमार, शेखर कुमार, श्रीवास्तव, आदित्य, आकाश, शाहिद एहसान, अरुण कुमार राम, गंगेश्वर प्रसाद आदि उपस्थित थे.
