सासाराम (नगर) : मंडल कारा में बंद दो कैदियों को रिमांड पर ले कर औरंगाबाद की पुलिस अपने साथ ले गयी. बैंक लूट व शराब तस्करी के मामले में दो आरोपितों को न्यायालय के आदेश पर सोमवार को यह कार्रवाई की गयी है.
औरंगाबाद के मदनपुर में 20 जून को स्विफ्ट डिजायर कार से 2300 देशी शराब का पाउच बरामद हुआ था. मौके पर रोहतास जिले के पहाड़ी निवासी संजय सिंह व हथिनी निवासी राजा सिंह पकड़े गये थे. पूछताछ में दोनो तस्करों ने बताया था कि यह माल रोहतास जिले के मॉडल थाना क्षेत्र के तकिया मुहल्ला निवासी उपेंद्र सिंह की है. कार भी उसी की है. हम लोग उसके लिये काम करते हैं. औरंगाबाद पुलिस उसी समय से उपेंद्र सिंह की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी थी.
