पत्नी के हत्यारोपित को नहीं मिली जमानत

सासाराम (कोर्ट) : एसीजेएम अभय कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने दहेज हत्या के आरोपित पति करण शर्मा की जमानत खारिज कर दी. गौरतलब है कि नोखा थाना कांड संख्या 11/2016 में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार जो मृतका पूजा देवी के पिता शिव कुमार शर्मा द्वारा दर्ज कराया गया था. पूजा देवी की शादी तीन वर्ष […]

सासाराम (कोर्ट) : एसीजेएम अभय कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने दहेज हत्या के आरोपित पति करण शर्मा की जमानत खारिज कर दी. गौरतलब है कि नोखा थाना कांड संख्या 11/2016 में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार जो मृतका पूजा देवी के पिता शिव कुमार शर्मा द्वारा दर्ज कराया गया था. पूजा देवी की शादी तीन वर्ष पहले नोखा थाना अंतर्गत खैराडीह निवासी करण शर्मा से हुई थी. दहेज में 50 हजार रुपये व बाइक नहीं मिलने के कारण पूजा देवी के पति व ससुराल वालों द्वारा दो जनवरी 2016 को उसकी हत्या कर दी गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >