काराकाट. प्रखंड के करूप पंचायत के जमुआ टोला पर चार महादलितों का कच्चा मकान भारी बारिश में रविवार की रात अचानक गिर गया. जमुआ टोला निवासी रामजी पासी, राधेश्याम पासी, मोती पासी, राजबली पासी का कच्चा खपरैल का मकान गिर गया. किसी को हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन घर में बांधे गये दो बकरी मुरगा-मुरगी दब कर मर गये.
घर में रखा अनाज भी बरबाद हो गया़ करूप पंचायत के पंचायत समिति सदस्य सीमा देवी व मुखिया के पास पीड़ित परिवार ने गुहार लगायी. महादलित परिवार किसी तरह बांस मडई लगा कर रहने को मजबूर हैं. पंचायत समिति सदस्य सीमा देवी ने बीडीओ अजय शंकर मिश्र, सीओ अनुज कुमार को बतायी कि गरीबों का घर वर्षा से गिर गया है, रहने खाने का प्रबंध करने की अपील की. बीडीओ ने आश्वासन दिया कि रहने के लिए आवास व खाने के लिए राशन उपलब्ध कराया जायेगा.
मिडिल स्कूल में जलजमाव से परेशानी
कोचस. मध्य विद्यालय कथराई के परिसर में जलजमाव होने की वजह से बच्चों को परेशानी हो रही है. छात्र सोनू, विनोद, प्रमोद, कविता, सुनीता आदि बताती हैं कि बरसात के दिनों में वर्षा के पानी का निकासी नहीं होने की वजह से विद्यालय तालाब में तब्दिल हो गया है.
इससे आने-जाने में परेशानी होती है. वहीं, अभिभावक द्वारिका सिंह, भरत सिंह, सुरेंद्र सिंह, जगनारायण सिंह, बैकुंठ सिंह आदि ने बताया कि विद्यालय में कीचड़ होने की वजह से बच्चे बच्चियों को परेशानी हो रही है. वहीं, प्रमुख रामाअशीष पासवान ने बताया कि विद्यालय परिसर में बिना मिट्टी भराई किये बिना ही इसका स्थायी समाधान नहीं निकाल पायेगा. वहीं, प्रखंड प्रमुख राम अशीष पासवान ने बताया कि बच्चे देश के भविष्य हैं. इनके शिक्षा को बाधित करना देश का विकाश बाधित करना है. इस लिए इनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर जल्द ही मिट्टी भराई का कार्य किया जायेगा.
