कार्यों व योजनाओं के तौर तरीके जाने जिला पार्षदों ने

सासाराम ऑफिस : पांचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों व कर्मियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार से शुरू हुआ. प्रशिक्षण का उद्घाटन जिला पर्षद सभागार में जिला पंचायत राज पदाधिकारी सुजय कुमार, जिला पर्षद अध्यक्ष नथुनी राम, उपाध्यक्ष आशा देवी ने संयुक्त रूप से किया. प्रशिक्षण के पहले दिन 23 जिला पार्षदों को उनके कार्यों […]

सासाराम ऑफिस : पांचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों व कर्मियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार से शुरू हुआ. प्रशिक्षण का उद्घाटन जिला पर्षद सभागार में जिला पंचायत राज पदाधिकारी सुजय कुमार, जिला पर्षद अध्यक्ष नथुनी राम, उपाध्यक्ष आशा देवी ने संयुक्त रूप से किया.
प्रशिक्षण के पहले दिन 23 जिला पार्षदों को उनके कार्यों के तौर-तरीकों की जानकारी दी गयी. इसके तहत नैतिक मूल्यों का महत्व, पंचयत का उद्भाव व विकास, स्वास्थ्य, विकास, पीएचइडी, व मुख्यमंत्री के सात निश्चयों, 14 वें वित्त आयोग, पंचायत में दस्तावेजी करण, मुकदमों की सूचना व अधिकार नियमावली व सामाजिक अंकेक्षण आदि की जानकारी दी गयी. प्रशिक्षक विनोद कुमार सिंह, मनोज कुमार, सुनील कुमार, सुरेंद्र कुमार सिंह, सुशील कुमार ने संयुक्त रूप से प्रशिक्षण दिया. मौके पर बिहार ग्राम स्वराज योजना सोसाइटी के जिला परियोजना प्रबंधक राजीव कुमार, प्रखंड परियोजना प्रबंधक चंदन कुमार, प्रशिक्षक सीमा देवी, उर्मिला देवी, मधु कुमारी, शीला देवी, मंगल राम, उषा पटेल, विनोद कुमार आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >