पानी उतरा, अब संक्रमण का खतरा लोगों को सताने लगी चिंता

गंदगी के बीच से हाेकर लोगों को जाना पड़ रहा घरों से बाहर डेहरी (सदर) : सोन नदी में शुक्रवार की रात आयी बाढ़ का पानी अब धीरे-धीरे घटने लगा है. शहर सहित आस-पास के क्षेत्र में बाढ़ के पानी घटने के साथ ही संक्रमण बीमारी फैलने की चिंता लोगों को सताने लगी है. बाढ़ […]

गंदगी के बीच से हाेकर लोगों को जाना पड़ रहा घरों से बाहर

डेहरी (सदर) : सोन नदी में शुक्रवार की रात आयी बाढ़ का पानी अब धीरे-धीरे घटने लगा है. शहर सहित आस-पास के क्षेत्र में बाढ़ के पानी घटने के साथ ही संक्रमण बीमारी फैलने की चिंता लोगों को सताने लगी है. बाढ़ के पानी बाढ़ वाले इलाके से पानी निकले के बाद नगर पर्षद की तरफ से न तो दवा छिड़काव कराया जा रहा है और न ही सफाई करायी जा रही है़ लोगों का घरों से निकलना दुश्वर हो गया है. गंदगी व कीचड़ से हो कर
आना जाना पड़ रहा है. अब लोगों को चिंता सताने लगी है कि कीचड़ व गंदगी से संक्रमण की बीमारी न फैल जाये़
क्या है समस्या: शहर के सोन से सटे शिवगंज, नागा पथ, महाराणा पथ, न्यू पाली सहित आदि मुहल्लों व क्षेत्रों में बाढ़ का पानी समाप्त होने के बाद लोगों का महामारी जैसी संक्रमण बीमारी फैलने की आशंका सताने लगा है. लोगों को घरों के पास कूड़ों व कचड़ा का ढेर लगने से बदबू दे रहा है. इसके कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है. लेकिन प्रशासन द्वारा घरों के पास बदबू दे रहे कूड़े व कीचड़ के उठाव व बिल्चिंग पाउडर का व्यवस्था नहीं किया गया है. इससे लोग दहशत में हैं.
प्रशासन द्वारा नहीं हुई सफाई, दवा का भी छिड़काव नहीं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >