अनुपस्थित समन्वयकों पर होगी कार्रवाई

सासाराम(नगर) : साक्षर भारत मिशन व अक्षर अंचल योजना के तहत जिले में चलाये जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा को लेकर गुरुवार को शेरशाह इंटर स्तरीय विद्यालय के सभागार में एक बैठक की गयी. इसकी अध्यक्षता साक्षरता के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी पूनम कुमारी ने की. बैठक में कार्यक्रम पदाधिकारी ने अनुपस्थित के आरपी व प्रखंड […]

सासाराम(नगर) : साक्षर भारत मिशन व अक्षर अंचल योजना के तहत जिले में चलाये जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा को लेकर गुरुवार को शेरशाह इंटर स्तरीय विद्यालय के सभागार में एक बैठक की गयी. इसकी अध्यक्षता साक्षरता के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी पूनम कुमारी ने की. बैठक में कार्यक्रम पदाधिकारी ने अनुपस्थित के आरपी व प्रखंड कार्यक्रम समन्वयकों पर कार्रवाई का आदेश देते हुए स्पष्टीकरण पूछा है. बैठक में मुख्य कार्यक्रम समन्वयक मीना देवी, व राज्य संसाधन समूह के वंशीधर दूबे आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >