करगहर(रोहतास) :स्कूल से लौट रहे करगहर उच्च विद्यालय की नौवीं के छात्र का बुधवार को दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया. छात्र के चाचा ने अपने भतीजे के अपहरण की शिकायत करगहर थाने में दर्ज करायी. इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस बच्चे की खोजबीन में जुट गयी.
इधर, देर शाम मुगलसराय स्टेशन पर जीआरपी ने उक्त बच्चे को बरामद किया. दारोगा ने बताया बुधवार को एक बजे स्कूल से लौट रहे नोखा थाना क्षेत्र के जबरा निवासी प्रदीप कुमार का पुत्र 16 वर्षीय दीपू का स्कॉर्पियो पर सवार तीन नकाबपोश लोगों ने अपहरण कर लिया.
