रोहतास के बच्चों को मिला मान

सासाराम (रोहतास) : प्रतिभाओं के सम्मान से ही राष्ट्र सबल होगा. ऐसे आयोजन प्रतिभावान छात्रों के बौद्धिक विकास में काफी मददगार साबित होंगे. ये बातें पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)के क्षेत्रीय प्रबंधक मुकेश कुमार जैन (एलडीएम) ने कहीं. वह मंगलवार को ओझा टाउन हॉल में आयोजित प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे. […]

सासाराम (रोहतास) : प्रतिभाओं के सम्मान से ही राष्ट्र सबल होगा. ऐसे आयोजन प्रतिभावान छात्रों के बौद्धिक विकास में काफी मददगार साबित होंगे. ये बातें पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)के क्षेत्रीय प्रबंधक मुकेश कुमार जैन (एलडीएम) ने कहीं. वह मंगलवार को ओझा टाउन हॉल में आयोजित प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे.

समारोह में 250 छात्र-छात्राएं सम्मानित किये गये. उद्घाटन प्रभारी डीएम आरके झा, पीएनबी के क्षेत्रीय प्रबंधक मुकेश कुमार जैन, डीइओ डॉ अशोक कुमार सिंह व एसडीओ अमरेंद्र कुमार व अन्य ने किया. इस मौके पर प्रभारी डीएम आरके झा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से मेधावी छात्र-छात्रओं के मानसिक व बौद्धिक विकास व प्रतिस्पर्धा की भावना भी आती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >