भारी मात्र में शराब बरामद, एक धराया

सासाराम : उत्पाद विभाग की टीम ने गुरुवार को तिलौथू थाना क्षेत्र के सोन टीला पर छापेमारी कर 170 लीटर देशी शराब, 4000 किलो जावा महुआ व शराब बनाने के उपकरण जब्त किये व शराब भट्ठियों को भी ध्वस्त किया. छापेमारी के दौरान मौके से एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया, जबकि नौ लोग […]

सासाराम : उत्पाद विभाग की टीम ने गुरुवार को तिलौथू थाना क्षेत्र के सोन टीला पर छापेमारी कर 170 लीटर देशी शराब, 4000 किलो जावा महुआ व शराब बनाने के उपकरण जब्त किये व शराब भट्ठियों को भी ध्वस्त किया. छापेमारी के दौरान मौके से एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया, जबकि नौ लोग फरार हो गये.
उत्पाद निरीक्षक रंजन प्रसाद ने बताया कि छापेमारी के दौरान जितेंद्र भारती को गिरफ्तार किया गया. इस मामले में जितेंद्र भारती, अमित चौधरी, रंजीत चौधरी, संजय चौधरी, अजय चौधरी, बली चौधरी, विनोद चौधरी, दारा चौधरी भरत चौधरी व दूधनाथ पासवान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. छापेमारी में निरीक्षक प्रकाश कुमार राम, दीपक कुमार मिश्र, एसआई परमानंद ठाकुर व पिंटू सिंह समेत सैप के जवान मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >