दृष्टिहीन छात्र दे रहा इंटर की परीक्षा

सासाराम : जिला मुख्यालय के शेरशाह सुरी इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर एक दृष्टिहीन छात्र इंटर की परीक्षा दे रहा है. दृष्टिहीन छात्र के लिए शिक्षा विभाग द्वारा एक सहायक (राइटर) मुहैया कराया गया है. विद्यालय के केंद्राधीक्षक कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि दृष्टिहीन परीक्षार्थी परमजीत सिंह सासाराम के नवरत्न बाजार के […]

सासाराम : जिला मुख्यालय के शेरशाह सुरी इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर एक दृष्टिहीन छात्र इंटर की परीक्षा दे रहा है. दृष्टिहीन छात्र के लिए शिक्षा विभाग द्वारा एक सहायक (राइटर) मुहैया कराया गया है. विद्यालय के केंद्राधीक्षक कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि दृष्टिहीन परीक्षार्थी परमजीत सिंह सासाराम के नवरत्न बाजार के रहनेवाले हैं.
वह शांति प्रसाद जैन कॉलेज के आइए के छात्र हैं, जो गुरुवार को प्रथम पाली में भाषा (कला) विषय की परीक्षा में शामिल हुआ. दृष्टिहीन छात्र के लिए शिक्षा विभाग द्वारा राइटर गुरुप्रीत सिंह को उपलब्ध कराया गया है. छात्र परमजीत ने बताया कि उच्च शिक्षा प्राप्त करने की तमन्ना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >