32 भेड़ों की मौत, सड़क जाम

नोखा : थाना क्षेत्र के नहर डग के समीप बुधवार की देर शाम आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर सड़क पार कर रहे भेड़ों के झुंड को एक अनियंत्रित ट्रक ने रौंदा डाला, जिससे झुंड में शामिल सभी 32 भेड़ों की मौत हो गयी. घटना से आक्रोशित भेड़ पालकों व ग्रामीणों ने गुरुवार को सड़क जाम कर […]

नोखा : थाना क्षेत्र के नहर डग के समीप बुधवार की देर शाम आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर सड़क पार कर रहे भेड़ों के झुंड को एक अनियंत्रित ट्रक ने रौंदा डाला, जिससे झुंड में शामिल सभी 32 भेड़ों की मौत हो गयी. घटना से आक्रोशित भेड़ पालकों व ग्रामीणों ने गुरुवार को सड़क जाम कर दिया, जिससे घंटों परिचालन बाधित रहा.

सूचना मिलने पर नोखा थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद्र, जेएसआई प्रमोद कुमार पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. स्थिति बिगड़ती देख थानाध्यक्ष ने तत्काल इसकी सूचना बीडीओ रामजी पासवान व अंचलाधिकारी किशोर पासवान को दी. इस पर दोनों अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये. फिर, काफी समझाने-बुझाने के बाद आक्रोशित भेड़ पालक व ग्रामीणों को शांत कर सड़क जाम को हटाया.
जानकारी के अनुसार, नोखा नहर डग के पास आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर भेड़ पालक राम पाल अपने भेड़ों को सड़क पार करवा रहे थे. झुंड में भेड़ों की कुल संख्या 32 थी. सड़क पार कराने के दौरान एक अज्ञात अनियंत्रित ट्रक ने भेड़ों को रौंद दिया व भाग निकला.
इसमें 26 भेड़ों की तत्काल मौत हो गयी, जबकि छह भेड़ बुरी तरह से घायल हो गये. इलाज के दौरान सभी घायल भेड़ों की भी मौत हो गयी. इस संबंध में थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद्र ने बताया कि भेड़ पालन रामपाल ने बुधवार की देर शाम अपने भेड़ों के झुंड (संख्या 32) को सड़क पार कराने के दौरान अज्ञात वाहन ने रौंद कर भाग निकला. मौके पर 26 भेड़ों की मौत हो गयी व छह भेड़ों की मौत इलाज के दौरान हुई.
आक्रोशित भेड़ पालकों व ग्रामीणों के रोड जाम से घंटों बाधित रहा परिचालन
अधिकारियों ने आक्रोशित भेड़ पालकों व ग्रामीणों को समझा-बुझा कर कराया शांत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >