नोखा (रोहतास) : नोखा थाना क्षेत्र के नहर डग के समीप बुधवार की देर शाम आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर सड़क पार कर रहे भेड़ों के झुंड को एक अनियंत्रित ट्रक ने रौंदा डाला, जिससे झुंड में शामिल सभी 32 भेड़ों की मौत हो गयी. घटना से आक्रोशित भेड़ पालकों व ग्रामीणों ने गुरुवार को सड़क जाम कर दिया, जिससे घंटों परिचालन बाधित रहा.
ट्रक के धक्के से 35 भेड़ों की मौत, जाम
नोखा (रोहतास) : नोखा थाना क्षेत्र के नहर डग के समीप बुधवार की देर शाम आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर सड़क पार कर रहे भेड़ों के झुंड को एक अनियंत्रित ट्रक ने रौंदा डाला, जिससे झुंड में शामिल सभी 32 भेड़ों की मौत हो गयी. घटना से आक्रोशित भेड़ पालकों व ग्रामीणों ने गुरुवार को सड़क […]

सूचना मिलने पर नोखा थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद्र, जेएसआई प्रमोद कुमार पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. स्थिति बिगड़ती देख थानाध्यक्ष ने तत्काल इसकी सूचना बीडीओ रामजी पासवान व अंचलाधिकारी किशोर पासवान को दी. इस पर दोनों अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये. फिर, काफी समझाने-बुझाने के बाद आक्रोशित भेड़ पालक व ग्रामीणों शांत हुए.