रोहतास : बालू खनन कंपनी के कर्मियों से "2.50 लाख लूटे

अकोढ़ीगोला : सोन नदी में बालू खनन में लगे आदित्य मल्टीकॉम प्राइवेट लिमिटेड के कर्मी सौरव कुमार, अनिल गुप्ता व विवेक राय से अपराधियों ने शनिवार की देर शाम दरिहट थाने के बेरकप गांव के पास डेहरी-नासरीगंज पथ पर ढाई लाख रुपये लूट लिये. साथ ही मारपीट भी की व वाहन का शीशा तोड़ दिया. […]

अकोढ़ीगोला : सोन नदी में बालू खनन में लगे आदित्य मल्टीकॉम प्राइवेट लिमिटेड के कर्मी सौरव कुमार, अनिल गुप्ता व विवेक राय से अपराधियों ने शनिवार की देर शाम दरिहट थाने के बेरकप गांव के पास डेहरी-नासरीगंज पथ पर ढाई लाख रुपये लूट लिये.
साथ ही मारपीट भी की व वाहन का शीशा तोड़ दिया. थाना प्रभारी तिल्ला उरांव ने बताया कि कर्मी सौरव कुमार ने लिखित सूचना दी है, जिसमें बेरकप गांव निवासी कुश कुमार, रिंकू कुमार, सुधीर कुमार, सिंटू कुमार व मुलायम कुमार को आरोपित किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >