सासाराम : महिला की गोली मार हत्या, फेंका शव

सासाराम : जिले में एक महिला की अपराधियों ने शुक्रवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने शव को मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सुम्हा गांव के बधार स्थित झाड़ी से बरामद किया है. मृतका इसी थाना क्षेत्र के बेदा गांव निवासी उमा महतो की दूसरी पत्नी उषा देवी उर्फ सुनीता (45)थी . मृत […]

सासाराम : जिले में एक महिला की अपराधियों ने शुक्रवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने शव को मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सुम्हा गांव के बधार स्थित झाड़ी से बरामद किया है. मृतका इसी थाना क्षेत्र के बेदा गांव निवासी उमा महतो की दूसरी पत्नी उषा देवी उर्फ सुनीता (45)थी . मृत महिला का मायका कोचस थाना क्षेत्र के सहवलिया गांव में है. मृतका की पहली शादी 25 साल पहले कोचस नगर पंचायत के वार्ड छह निवासी बहादुर महतो से हुयी थी. पहले पति से तीन बेटियां व दो बेटे हैं. मार्च 2013 में पति की बीमारी से मौत हो गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >