रोहतास : नारी शक्ति से संवेदनशील होगी पुलिस

डेहरी नगर (रोहतास) : भारी संख्या में नारी शक्ति का प्रवेश पुलिस सेवा में हुआ है. नारी शक्ति महान है. जहां करुणा है, वहां नारी है. जहां सेवा है, वहां नारी है. यही नहीं, त्याग और बलिदान का नाम भी नारी है. इतनी काफी संख्या में नारियों के पुलिस सेवा में आने से पुलिस बल […]

डेहरी नगर (रोहतास) : भारी संख्या में नारी शक्ति का प्रवेश पुलिस सेवा में हुआ है. नारी शक्ति महान है. जहां करुणा है, वहां नारी है. जहां सेवा है, वहां नारी है. यही नहीं, त्याग और बलिदान का नाम भी नारी है. इतनी काफी संख्या में नारियों के पुलिस सेवा में आने से पुलिस बल और संवेदनशील बनेगा. सेवा के प्रति और झुकाव बढ़ेगा. जनता का विश्वास भी पुलिस पर अब और बढ़ेगा.
ये बातें डेहरी के बीएमपी टू में शुक्रवार को आयोजित पास आउट परेड कार्यक्रम में पास आउट हुई महिला सिपाहियों को संबोधित करते हुए प्रदेश के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहीं. यहां से 401 महिला सिपाही पास आउट हुईं. डीजीपी ने कहा कि आज हर क्षेत्र में नारी आगे है. इतनी बेटियां प्रशिक्षण प्राप्त कर पुलिस सेवा में योगदान करने जा रही हैं. यह हम सबों के लिए गौरव की बात है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >