शराब पीकर होटल मालिक से की मारपीट, दो गिरफ्तार

काराकाट : थाना क्षेत्र के जमुआ लाइन होटल पर शराब पीकर होटल मालिक से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने आइटीबीपी के जवान सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. बताया जाता है कि शराब पीकर दो लोग जमुआ होटल पर आये. खाना खाने के मामले में बक-झक हुई. दोनों मारपीट पर उतारू […]

काराकाट : थाना क्षेत्र के जमुआ लाइन होटल पर शराब पीकर होटल मालिक से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने आइटीबीपी के जवान सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. बताया जाता है कि शराब पीकर दो लोग जमुआ होटल पर आये. खाना खाने के मामले में बक-झक हुई. दोनों मारपीट पर उतारू हो गये. फिर दोनों होटल से चले गये.

पुनः दोनों शराबी होटल पर पहुंच कर होटल मालिक रामजी पांडेय उर्फ बड़क बाबा के साथ मारपीट करने लगे. दोनों नशे में चूर होकर जमकर होटल मालिक के साथ मारपीट की. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मारपीट के साथ बड़े-बड़े पत्थर चला रहे थे, जहां भगदड़ मच गयी. होटल मालिक ने पुलिस को मारपीट करने की सूचना दी.
पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर दोनों शराबियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार कछवा थाने के नोआव टोला के शराबी मंटू सिंह पिता जोखन सिंह व आइटीबीपी का एक जवान रुलेश सिंह पिता कमला सिंह बताया जाता है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस शराब पीने की पुष्टि के लिए नासरीगंज थाना लेकर गयी, जहां दोनों को शराब पीने की पुष्टि हुई.
होटल मालिक ने दोनों शराबियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें मारपीट करने, गले से सोने की पचास हजार की चेन व नकद 50 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया है. एसआइ अर्जुन ने बताया कि दोनों गिरफ्तार शराबियों को जेल भेज दिया गया.
शराब के नशे में युवक हुआ गिरफ्तार
राजपुर. स्थानीय पुलिस ने वरना गांव से मंगलवार की शाम शराब के नशे में धुत अंशु कुमार तिवारी नामक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष संजय कुमार यादव ने बताया कि युवक को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >