करगहर : डिभियां गांव के बधार में सोमवार को धान की रोपनी करने गयी एक महिला की आहर में डूबने से मौत हो गयी. मृतका लखनपुरा गांव निवासी भगेलू राम की पत्नी 45 वर्षीय रिसा देवी बतायी जाती है. परिजनों के मुताबिक, रिसा सोमवार की सुबह धान की रोपनी करने लखनपुरा से डिभियां जा रही थी.
इसी बीच एक आहर में पैर धोने लगी. इस दौरान पैर फिसल जाने के कारण वह गहरे पानी में गिर गयी. इससे पानी में डूब कर उसकी मौत गयी.वहीं, उसके साथ अन्य महिलाएं जो रोपनी करने जा रही थी, मृतका को डूबते देख शोर मचाना शुरू की. उनकी आवाज को सुन कर बधार में कृषि कार्य रहे लोग दौड़ कर पहुंचे और पानी में कूद कर निकाला. परिजन उसे इलाज के लिए पीएचसी में ले गये, जहां चिकित्सों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
बीसोडिहरी में दो रोपनीहारों की मौत
करगहर. बीसोडिहरी गांव में दो दिन पहले झारखंड से रोपनी करने आये दो रोपनीहारों की मौत का मामला प्रकाश में आया है. हालाकि, रोपनीहारों के परिजनों द्वारा उनकी मौत के कारणों की सूचना पुलिस को नहीं बताने के चलते उनके नाम व गांव का पता नहीं चल पा रहा है. लेकिन, जानकारी के अनुसार, मृतकों में एक पुरुष व एक महिला रोपनीहार बताये जाते हैं.
इनमें से एक की मौत छत से गिरने व दूसरे की मौत खेत में रोपनी कार्य करने के दौरान होने की बात कही जा रही है, जो बीसोडिहरी निवासी रामध्यान सिंह व विजय सिंह के घर रोपनी करने आये थे.
दुर्घटना में घायल युवक ने तोड़ा दम
सासाराम नगर. सोमवार की शाम सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के लिए वाराणसी ले जाने के दौरान मौत हो गयी. मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुम्हा गांव निवासी नंदु पासवान का बेटा गोरख कुमार 20 वर्ष बताया जाता है. गौरतलब हो कि शाम करीब 7.30 बजे मृतक अपने दोस्त सुम्हा गांव निवासी साधु पासवान के बेटे पुतुल कुमार के साथ बाइक से अपने गांव लौट रहा था.
तभी जेल गेट के पास सड़क पार करने के दौरान सामने से आ रही ऑटो से टक्कर हो गयी थी . जिसमें दोनों दोस्त बुरी तरह से घायल हो गये थे. सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद परिजन बनारस ट्राॅमा सेंटर ले जा रहें थे. ले जाने के दौरान मोहनिया टॉल गेट के पास उसकी मौत हो गयी.
नरवर गांव में करेंट से महिला की गयी जान
कोचस. नरवर गांव में एक 35 वर्षीय महिला करेंट की चपेट में आने से मौत गयी. मृत महिला बैरिस्टर राम की पत्नी मंजू देवी बतायी जाती है. सूचना पर दिनारा पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सासाराम भेजा जा रहा है. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि शव को स्थानीय चौकीदार और पुलिस गश्ती दल द्वारा थाना लाया जा रहा है.
