रोहतास : पत्रकार हत्याकांड के मुख्य आरोपित सुजीत की हत्या

सासाराम (रोहतास) : पत्रकार धर्मेंद्र सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपित व कुख्यात सुपारी किलर सुजीत सिंह का गोलियों से छलनी शव पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बढ़ईयाबाग से बरामद किया. मृतक औरंगाबाद के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नरसिम्हा गांव निवासी काशीनाथ सिंह का इकलौता बेटा बताया जाता है. जानकारी के अनुसार, अपराधी सुजीत सिंह […]

सासाराम (रोहतास) : पत्रकार धर्मेंद्र सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपित व कुख्यात सुपारी किलर सुजीत सिंह का गोलियों से छलनी शव पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बढ़ईयाबाग से बरामद किया. मृतक औरंगाबाद के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नरसिम्हा गांव निवासी काशीनाथ सिंह का इकलौता बेटा बताया जाता है.
जानकारी के अनुसार, अपराधी सुजीत सिंह तीन दिनों से बढ़ईयाबाग में देखा जा रहा था. मंगलवार की रात करीब 10.30 बजे गोलियों की तड़तड़ाहट से ग्रामीण दहल उठे. गोली चलने की अावाज बंद होने के बाद एक स्कॉर्पियो तेजी से गांव से बाहर निकली और अमरा तालाब की ओर चली गयी.
गांव से पहाड़ी की ओर जाने वाले रास्ते पर खून से लथपथ एक शव पड़ा था. ग्रामीणों में कई लोग ऐसे थे, जो मृतक को पहचानते थे. लेकिन, डर से इस मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी. बुधवार की दोपहर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
12 नवंबर 2016 को की गयी थी पत्रकार धर्मेंद्र की हत्या : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अमरी गांव निवासी एक दैनिक पत्र के पत्रकार धर्मेंद्र सिंह को 12 नवंबर 2016 की सुबह अमरा तालाब बाजार स्थित एक चाय दुकान पर सुजीत सिंह ने ही गोली मारी थी. गोली लगने के कुछ ही देर बाद पत्रकार की मौत हो गयी थी.
उस समय सुजीत के साथ इसके पांच साथी मौके पर हथियार के साथ मौजूद थे. इनके डर से किसी ने पीछा नहीं किया और सभी अपराधी अाराम से हथियार लहराते भाग निकले. इस कांड में दिवगंत पत्रकार के साले पटना के दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र के इचिपुर गांव निवासी रविंद्र सिंह के बयान पर पुलिस ने सुजीत सिंह सहित पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >