नासरीगंज के पूर्व सीओ के विरुद्ध प्रपत्र ''क'' गठित

सासाराम : गलत एलपीसी बनाने के आरोप में नासरीगंज के पूर्व सीओ के विरुद्ध कार्रवाई होगी. कार्रवाई के लिए डीएम ने प्रपत्र क प्रधान सचिव को भेजा है. इस संबंध में डीएम पंकज दीक्षित ने बताया कि नासरीगंज अंचल के पूर्व सीओ रमन कुमार व पूर्व हलका कर्मचारी अजमेरी अंसारी द्वारा गलत एलपीसी बनाना गया […]

सासाराम : गलत एलपीसी बनाने के आरोप में नासरीगंज के पूर्व सीओ के विरुद्ध कार्रवाई होगी. कार्रवाई के लिए डीएम ने प्रपत्र क प्रधान सचिव को भेजा है. इस संबंध में डीएम पंकज दीक्षित ने बताया कि नासरीगंज अंचल के पूर्व सीओ रमन कुमार व पूर्व हलका कर्मचारी अजमेरी अंसारी द्वारा गलत एलपीसी बनाना गया था. जांच रिपोर्ट आने के बाद दोनों के विरुद्ध प्रपत्र क की कार्रवाई की गयी है.

उन्होंने बताया कि प्रधान सचिव राजस्व व भूमि सुधार विभाग पटना बिहार को प्रपत्र क भेज कार्रवाई की अनुशंसा की गयी है. यह प्रक्रिया तीन प्रति में आरोप-पत्र प्रपत्र क में गठित कर सरकारी सेवक वर्गीकरण नियंत्रण व अपील नियमावली 2005 की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई करने की अनुशंसा की गयी है.
गौरतलब है कि नासरीगंज के पूर्व सीओ का विवादों से पुराना नाता बताया जा रहा है. अपने पदस्थापन काल से ही प्रखंड जदयू अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार मंडल के अलावा कई जनप्रतिनिधियों के साथ गाली-गलौज कर सुर्खियों में रहे हैं. इसके आलोक में उक्त सीओ पर विभागीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी पटना के न्यायालय में भी कार्रवाई चल रही है. उक्त सीओ के विरुद्ध प्रपत्र क गठित होने पर विभागीय कार्रवाई की गाज गिरना लगभग तय माना जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >